Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Hair Care Tips: बालों में शैंपू और चीनी को इस प्रकार मिलाकर लगाएं तो भूल जाएंगी रूखे और झड़ते बालों की टेंशन, बहुत ही आसान है इस्तेमाल करने का तरीका

Shampoo and Sugar for Hair: शैंपू के साथ-साथ उसमें चीनी मिलाकर सिर धोने से बालों में रूखेपन की समस्या दूर होती है और बाल सिल्की हो जाते हैं।

Hair Care Tips: बालों में शैंपू और चीनी को इस प्रकार मिलाकर लगाएं तो भूल जाएंगी रूखे और झड़ते बालों की टेंशन, बहुत ही आसान है इस्तेमाल करने का तरीका

Written by Mukesh Sharma |Published : March 17, 2022 1:27 PM IST

सुंदर घने व लंबे बाल हर महिला का सपना होता है और वह उसकी सुंदरता की निशानी भी होती है। हर महिला चाहती है कि उसके ऐसे बाल हों कि सब बस उन्हें देखते ही रह जाएं। वैसे तो बालों लंबा व घना बनाने के लिए मार्केट में कई प्रकार के प्रोडक्ट मिल जाते हैं और वहीं हमारे किचन में भी कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनकी मदद से बालों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या कभी आपने मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स और घर के देसी नुस्खों को मिलाकर इस्तेमाल करने का सोचा है? अधिकतर महिलाओं को ऐसा कोई ख्याल नहीं आता है जबकि कुछ महिलाएं सोचती हैं कि इन चीजों को मिलाकर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। वैसे तो यह सच है दो अलग-अलग प्रकार की चीजों को मिलाकर उनका इस्तेमाल करने से फायदे की जगह उल्टा नुकसान हो सकता है। लेकिन सभी मामलों में ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको शैंपू और चीनी के ऐसे मिश्रण के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप भी चौंक जाएंगी। चलिए जानते हैं शैंपू में चीनी मिलाकर इस्तेमाल करने से क्या लाभ मिलते हैं और इसकी विधि क्या है।

रूखापन दूर कर सिल्की होंगे बाल

चीनी और शैंपू का मिश्रण बालों को खास प्रकार की नमी प्रदान करता है, जिससे बालों का रूखापन तो दूर होता है बाल एकदम सिल्की हो जाते हैं। यदि आप भी सिल्की बाल चाहती हैं, तो आज ही शैंपू में चीनी मिलाकर लगा लें। इसकी विधि नीचे बताई गई है, पहले आप इसके फायदे जान लें।

Also Read

More News

स्कैल्प की होती है अच्छे से सफाई

अच्छे व हेल्दी बालों के लिए खोपड़ी की सफाई बहुत जरूरी है और अक्सर महिलाएं यही गलती कर देती हैं। शैंपू में चीनी मिलाकर उसका इस्तेमाल करने से सिर्फ बालों को ही पोषण नहीं मिलता है बल्कि उसके साथ-साथ खोपड़ी पर जमा हुई गंदगी भी साफ हो जाती है। यदि आपके सिर में बार-बार खुजली होती है, तो आपको इस मिश्रण का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

डैंड्रफ को कहें बाय-बाय

कुछ महिलाओं को बार-बार रूसी की शिकायत रहती है और इसी कारण से उनके बालों में रूखापन भी रहता है। लंबे समय तक रूसी होना बाल झड़ने की समस्या को भी पैदा कर सकता है। शैंपू को चीनी के साथ मिलाकर उससे सिर धोना आपके सिर से रूसी को भगाने का अच्छा तरीका हो सकता है।

बालों की ग्रोथ होगी तेज

जिन महिलाओं के बाल लंबे नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें भी एक बार चीनी और शैंपू का मिश्रण आजमाना चाहिए। इस मिश्रण के साथ बाल धोने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बहुत आसान है इसका इस्तेमाल करना

शैंपू और चीनी का मिश्रण बनाकर उसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप शुगर पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि उसे मिलाने में आसानी रहती है। वहीं यदि आपके पास साधारण चीनी है, तो उसे थोड़ा पीस लें और एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले शैंपू में सिर्फ एक ही चम्मच मिलाएं और फिर उसका इस्तेमाल करें