त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

How to get smooth face naturally at home : खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि कुछ घरेलू नुस्खें भी काम आ सकते हैं। आइए आपको कुछ टिप्स बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 27, 2026 9:51 AM IST

Naturally Glow Skin : खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है। हालांकि, आजकल खराब लाइफ स्टाइल, अनहेल्दी खान-पान और प्रदूषण की वजह से स्किन डल और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में जब अंदर से ही स्किन खराब हो जाती है, तो बाहरी परत पर चाहे जितना मेकअप कर लो, वो निखार नहीं आ पाता है। इसलिए सब कहते हैं कि स्किन के खूबसूरत दिखने के लिए उसे नेचुरली सुंदर होना भी जरूरी है। क्योंकि त्वचा डल और बेजान और तो महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप भी काम नहीं आता है। इसलिए हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप बिना पैसों के भी सुंदर दिख सकते हैं।

स्किन का साफ होना जरूरी

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आपकी स्किन अंदर से साफ है तो आप बिना मेकअप या कम मेकअप के भी सुंदर दिख सकती हैं। स्किन को साफ रखने के लिए सुबह को उठकर और रात के समय फेसवॉश से अपना चेहरा धोकर ही सोएं। स्किन को साफ रखने के लिए आप हफ्ते में दो बार स्क्रब या एक्सफोलिएशन भी कर सकते हैं। स्क्रब के तौर पर चीनी और शहद अच्छा ऑप्शन है।

होम मेड फेस पैक

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए होममेड फेस पैकभी आपके बड़े काम के हो सकते हैं। दरअसल, वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक फेसपैक हैं, जो आपके चेहरे की रंगत को निखारने का दावा करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, जो आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में आप घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेसन, दही और हल्दी का इस्तेमाल करें और इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। आपको फर्क साफ दिखेगा।

हेयर केयर भी जरूरी है

बाल महिला की सुंदरता होते हैं, यह तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, अगर आपके बाल अच्छे हैं तो इनसे आप कोई सा भी स्टाइल बना सकती हैं, जो आपकी पूरी लुक को एक झटके में बदल देते हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप सुंदर दिखें, तो स्किन के साथ-साथ बालों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करें। इससे बालों में शाइनिंग आती है और बाल अच्छे व मजबूत बनते हैं।

सही डाइट लें

ये तो आप भी जानते होंगे कि आप जैसा खाते हैं, उसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। इसलिए अपनी डाइट को बेहतर करें और ऐसी चीजों का सेवन करें, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना शुरू कर दें। इसके अलावा, भरपूर मात्रा में पानी भी पिएं। इससे आपकी स्किन हाईड्रेटेड रहेगी।

Highlights

  • सही डाइट लेने से स्किन पर चमक आती है।
  • घर पर बने पैक चेहरे पर लगाएं।
  • अपने चेहरे को समय-समय पर साफ करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source