
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : November 18, 2025 2:25 PM IST
Baalo Ko Mota Ghana Karne Ke Liye Kya Use Kare: हममें से ज्यादातर महिलाएं यही चाहती हैं कि उनके बाल बहुत ही ज्यादा घने और सुंदर हो जाए, जिसके लिए हम तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट, केमिकल्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। बाल खोने व उनके पतले होने की टेंशन में हम भूल जाते हैं कि यह सभी उपाय हमारी स्कैल्प और हेयर दोनों पर ही बुरा प्रभाव डालेंगे और उनकी हेल्थ को प्रभावित करेंगे। फिर ऐसे में करें तो क्या करें?
अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें। आज हम आपको लेवेसिया के फाउंडर और अरोमा थेरेपिस्ट और नेचुरोपैथी डॉक्टर मनोज दास द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए हए बालों को लंबा-घना व मजबूत बनाने का तरीका बताने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर के बताए नुस्खे को बनाने का तरीका।
डॉक्टर ने बताया कि कई बार महिलाएं लंबे-घने बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कभी-कभार में बहुत ही सस्ते में उपाय मिल जाता है। यह साबुत भृंगराज पाउडर को बालों पर लगाने का उपाय है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने भृंगराज को बालों पर लगाने का कौन सा तरीका बताया है।
डॉक्टर के बताए नुस्खे- भृंगराज ऑयल बनाने के लिए आपको चाहिए-
View this post on Instagram
भृंगराज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने, हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों का झड़ना रोकने और स्कैल्प पर होने वाले हर तरह के इंफेक्शन को होने से रोकने में मदद करता है। आप रोजाना या हेयर वॉश करने से पहले भृंगराज तेल का इस्तेमालकर सकते हैं और अपने बालों की हेल्थ को सुधार सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।
बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप संतुलित आहार, नियमित रूप से बालों की मालिश और तनाव कम करने की कोशिश करें।
मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है।