
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : April 26, 2025 10:01 AM IST
How To Make Sunscreen At Home: सूरज की हानिकारक किरणों से अपनी स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरूरी होता है। वैसे तो सनस्क्रीन हर मौसम में लगानी चाहिए, लेकिन गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है। सनस्क्रीन सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को प्रोटेक्ट करता है। साथ ही, त्वचा को अन्य भी कई लाभ पहुंचाता है।वैसे तो बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप घर पर ही नेचुरल सनस्क्रीन बनाकर लगा सकते हैं (Homemade Natural Sunscreen)। जी हां, घर पर बनाई गई सनस्क्रीन आपको धूप से तो बचाएगी ही, साथ ही आपकी त्वचा को भी इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आज इस लेख में हम आपको घर पर सनस्क्रीन बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं (Ghar Par Sunscreen At Home)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
एलोवेरा और पिपरमेंट से सनस्क्रीन बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल में नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें 10 से 15 ड्रॉप पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे तब तक मिलाएं, जब तक यह एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं। अब इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। आप इस सनस्क्रीन का इस्तेमाल घर से बाहर निकले से 15 मिनट पहले कर सकते हैं। यह सनस्क्रीन त्वचा को सन डैमेज से बचाने में मदद करेगा। साथ ही, त्वचा को ठंडक और ताजगी भी प्रदान करेगा।
तिल और बादाम तेल से सनस्क्रीन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा कप तिल का तेल लें। इसमें एक चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप इसे रोजाना धूप में निकलने से 15 मिनट पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। यह सनस्क्रीन आपकी स्किन को धूप के असर से बचाकर रखेगा। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करेगा।
नारियल तेल और ऑलिव ऑयल से सनस्क्रीन बनाने के लिए सबसे पहले एक चौथाई कप नारियल तेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। अब इसमें 5-7 बूंद कैरट सीड्स ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस हर्बल सनस्क्रीन को किसी कांच की बोतल में स्टोर करके रख लें। आप इसे घर से बाहर निकलने से 10 से 20 मिनट पहले लगा सकते हैं। यह सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धूप से प्रोटेक्ट करेगा। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।