एलोवेरा से घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे त्वचा की होगी सुरक्षा

Homemade Aloe vera Sunscreen : घर पर एलोवेरा सनस्क्रीन बनना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा किसी चीज की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं घर पर एलोवेरा सनस्क्रीन बनाने की रेसिपी क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 14, 2026 12:14 PM IST

Aloe vera Sunscreen Recipe: गर्मी हो या सर्दी, लगभग हर एक सीजन में एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। स्किन केयर के लिए यह एक जरूरी प्रोडक्ट माना जाता है। लेकिन मार्केट में मौजूद सनस्क्रीन में कई तरह के केमिकल्स मिले होने की संभावना होती है, जिससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में घर पर तैयार सनस्क्रीन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस लेख में हम आपको एलोवेरा से 3 खास तरह का सनस्क्रीन बनाने की विधि बताएंगे, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं घर पर एलोवेरा से किस तरह सनस्क्रीन बनाएं और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

एलोवेरा और नारियल तेल से बनाएं सनस्क्रीन

घर पर आप एलोवेरा और नारियल तेल से सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं-

आवश्यक सामग्री

  • 1/4 कप नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ जिंक ऑक्साइड
  • 1/4 कप शुद्ध एलोवेरा जेल
  • 25 बूंदें अखरोट के तेल का अर्क
  • 1 कप शिया बटर

विधि

एलोवेरा और नारियल तेल से सनस्क्रीन तैयार करने के लिए जिंक ऑक्साइड और एलोवेरा जेल को छोड़कर बाकी सभी चीजों को एक मध्यम आकार के पैन में डालकर मध्यम आंच पर पिघलने दें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालकर इसे मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसमें जिंक ऑक्साइड मिलाएं। जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसे एक कांच के जार में पैक करके रखें। इसके बाद घर से बाहर निकलने से पहले इसे अपनी स्किन पर एप्लाई करें। यह काफी अच्छा सनस्क्रीन हो सकता है।

हल्दी और एलोवेरा से तैयार करें परफेक्ट सनस्क्रीन

अगर आप नैचुरल सनस्क्रीन तैयार करना चाहते हैं, तो एलोवेरा और हल्दी को मिक्स करके भी सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच हल्दी

विधि

इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। आप दोनों सामग्री को मिक्स करके डायरेक्ट चेहरे पर लगा सकते हैं। तैयार मिश्रण को फ्रिजर में स्टोर रखके रखएं और क्यूब्स की तरह इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर चमक आएगी। साथ ही आप फ्रेश भी फील कर सकते हैं।

एलोवेरा और सनफ्लावर ऑयल से बनाएं सनस्क्रीन

सनफ्लावर ऑयल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में प्रभावी है। इससे सनस्क्रीन बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं रेसिपी-

आवश्यक सामग्री

1 चम्मच एलोवेरा जेल

½ चम्मच सूरजमुखी तेल

¼ कप पानी

3-4 चम्मच जिंक ऑक्साइड

विधि

सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके एक महीन पेस्ट बना लें और फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह चेहरे पर नमी का एहसास छोड़ता है। यह आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों और सनबर्न से बचाता है। वहीं, सनफ्लावर ऑयल विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन त्वचा को सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने और सूरज के प्रति संवेदनशीलता को कम करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे क्या है?

  1. चेहरे पर एलोवेरा लगाने से आपकी स्किन हाइट्रेट  रहती है।
  2. यह स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में प्रभावी होता है।
  3. एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम हो सकती है।
  4. चेहरे पर होने वाली सूजन और जलन की परेशानी से एलोवेरा राहत दिला सकता है।
  5. एलोवेरा स्किन पर होने वाली झुर्रियों  और फाइन-लाइंस को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

एलोवेरा जेल लगाने का सबसे सही समय क्या है?

आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन, सुबह या रात के समय एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद हो सकता है।

किन लोगों को चेहरे पर एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहिए?

अगर आपको एलोवेरा जेल से एलर्जी है तो एलोवेरा का यूज न करें। ऑयली स्किन वाले लोगों को भी एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहिए। इससे त्वचा चिपचिपी हो सकती है।

एलोवेरा जेल के साथ क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

आप एलोवेरा जेल के साथ बेसन या हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ेगा।

क्या ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए ?

जी हां, ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें और तौलिए से सुखाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.