
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : June 11, 2025 1:30 PM IST
कौन नहीं चाहता कि उसका चेहरा हमेशा चमकदार और बेदाग नजर आए? लेकिन आजकल जिस तरह से केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, नेचुरल ग्लो पाना हर किसी के लिए सपना सा बन गया है। बड़े-बड़े ब्यूटी ब्रांड वाले इस जमाने में हम भूल गए हैं कि एक जमाने में ये सब नहीं हुआ करता था, लेकिन फिर भी हमारी नानी-दादी और मां की स्किन बढ़ती उम्र में भी जवां नजर आती थी।
आपके चेहरा भी खिला-खिला नजर आए, इसलिए आज हम आपको चावल से तैयार एक ऐसा नेचुरल नुस्खा बताने वाले हैं, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे पर कमाल का निखार पा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए हम चेहरे पर निखार लाने वाली इस रेमेडी को बनाने का तरीका जानें।
हेयर से लेकर स्किन तक, चावल हमारे लिए वरदान की तरह है। खासकर अगर हम स्किन की बात करें तो चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं तो चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकने, फाइन लाइंस को कम करने और त्वचा जवां बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री कौन सी हैं।
होम्योपैथी नुस्खे को बनाने का तरीका जानने से पहले आइए हम इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसकी मात्रा के बारे में जान लेते हैं। इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है। 1/2 कटोरी चावल, 1/2 कटोरी हरी मूंग की दाल और 3 गिलास पानी। सामग्री तो हमने जान ली, अब आइए फेस पैक बनाने का तरीका जानें।
आप एक बाउल में पानी, चावल और मूंग की दाल को बताई गई मात्रा अनुसार डाल दें और रात भर पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। अगले दिन इस पानी को छान लें और रोजाना इसे चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल करें। लगातार इस्तेमाल के बाद आपको खुद अपनी स्किन पर रेडिएंट ग्लो दिखना शुरू हो जाएगा।
चावल में लिपोप्रोटीन और विटामिन ई के साथ-साथ कई ऑर्गेनिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने, एजिंग को कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने और चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। आप जवां दिखने के लिए चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेहत के साथ-साथ मूंग दाल हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एक्सफॉलिएटिंग गुण हमारी त्वचा से डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाने, स्कार्स को हल्का करने, पोर्स को साफ करने और त्वचा पर निखार लाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखने और एजिंग साइन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।