Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर लगाएं पपीते से बने ये 3 फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Papaya Face Pack For Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप पपीता फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

चेहरे पर लगाएं पपीते से बने ये 3 फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Written by priya mishra |Published : August 11, 2023 7:34 PM IST

Papaya Face Pack For Dark Spots In Hindi: निखरी और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और स्किन की सही तरह से देखभाल न करने के कारण अक्सर चेहरे पर काले दाग-धब्बे यानी डार्क स्पॉट्स नजर आने लगते हैं। ये डार्क स्पॉट्स न केवल देखने में बेकार लगते हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर सकते हैं। ऐसे में अक्सर लोग डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाने के लिए महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। वहीं, इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए पपीते का इस्तमाल कर सकते हैं। जी हां, पपीता हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह चेहरे पर एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को कम करने में मदद करता है, जिससे मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।  इसमें मौजूद गुण झुर्रियों और पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। पपीता त्वचा की गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, यह चेहरे की रंगत सुधारने में भी प्रभावी होता है। आज इस लेख में हम आपको डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए पपीते से 3 फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं -

पपीता और एलोवेरा फेस पैक

डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाने के लिए आप पपीता और एलोवेरा का फेस पैक लगा सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को साफ करने में भी प्रभावी होता है। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच पपीता का गूदा लें। इसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीता और नींबू का फेस पैक

अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तो आप पपीता और नींबू का फेस पैक भी लगा सकते हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। वहीं, पपीता त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

पपीता और दूध फेस पैक

पपीता और दूध का फेस पैक चेहरे के काले धब्बों को कम करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप बाउल में मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा ग्लोइंग और बेदाग नजर आएगी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डार्क स्पॉट्स से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते से बने ये 3 फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।