
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
How To Make Olive Oil Body Wash: हम में से अधिकतर लोग नहाने के लिए साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ये न केवल आपको रिफ्रेशिंग फील करवाते हैं, बल्कि इनकी खुशबू भी उम्दा होती है। लेकिन साबुन त्वचा पर काफी हार्श होते हैं। वहीं, मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर बॉडी वॉश में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण ये आपकी त्वचा को काफी ड्राई बना सकते हैं और एलर्जी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में, अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो घर पर ही नेचुरल चीजों से बॉडी वॉश बना सकते हैं। घर पर बने बॉडी वॉश न सिर्फ नेचुरल होते हैं, बल्कि इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह का नुकसान होने की संभावना भी ना के बराबर होती है। अगर आप मुलायम और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं, तो घर पर ही ऑलिव ऑयल की मदद से बॉडी वॉश बना सकते हैं। आप इस बॉडी वॉश में अपनी मनपसंद खुशबू के लिए अपने पसंदीदा एसेंस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं घर पर ऑलिव ऑयल बनाने का तरीका -
ऑलिव ऑयल बॉडी वॉश को बनाने के लिए सबसे पहले ऑलिव ऑयल को एसेंशियल ऑयल्स के साथ मिलाएं। इसके बाद सभी सामग्रियों को एक कांच के कटोरे में उस ऑयल के साथ मिला लें, जो आपने अभी तैयार किया है। इसके बाद सभी चीजों को कांच के जार में डालें और ढक्कन लगा दें। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्मी और धूप से दूर रखना जरूरी है।
दरअसल ऑलिव ऑयल में फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट और मुलायम रखने में मदद करता है।
इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से आपको स्किन एलर्जी से राहत मिल सकती है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो स्किन एलर्जी को ठीक करने में मदद करते हैं।
मार्केट के अधिकतर बॉडी वॉश में सल्फेट्स और पैराबेन्स जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। घर पर बनाए गए इस बॉडी वॉश में केमिकल बिल्कुल भी नहीं होता है और यह शत-प्रतिशत प्राकृतिक व सुरक्षित होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिंकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।