
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Multani Mitti and Honey for Dark Spots
Multani Mitti and Honey for Dark Spots : गलत खानपान, बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें चेहरे पर दाग-धब्बे होना भी शामिल है। चेहरे पर दाग-धब्बे होने के कारण स्किन की रंगत भी खराब होने लगती है। साथ ही यह आपकी खूबसूरती पर भी असर डालती है। ऐसे में कई लोग केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेने लग जाते हैं, जिससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान होने का भी खतरा रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद का मिश्रण भी शामिल है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी और शहद से तैयार फेसपैक आपके चेहरे के दाग-धब्बों को मिनटों में कम कर सकता है। आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी और शहद दाग-धब्बों को हटाने में कैसे है फायदेमंद और किस तरह करें इसका प्रयोग?
चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। यह स्किन की रंगत में सुधार कर सकता है। साथ ही दाग-धब्बे और टैन हटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में एक्सफोलिएट करने का गुण होता है, जो आपकी स्किन से कोशिकाओं और अशुद्धियों को हटाने में असरदार है। साथ ही यह चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जो स्किन को ग्लोइंग और साफ बना ( Multani mitti for skin whitening ) सकता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी में चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने का भी गुण होता है।
चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जिससे चेहरे पर काले धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। दाग-धब्बों को पूरी तरह से हटाने के लिए आप कच्चे शहद का प्रयोग करें। यह काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।
चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और शहद से बना फेसपैक आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और गुलाबजल डालकर मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बाद में चेहरे पर मॉइस्चराइजरलगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लो कर सकती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।