चेहरे के लिए कोरियन फेस पैक कैसे बनाएं? जानें 1 आसान और असरदार तरीका

Korean Face Pack: हम में से कई या सभी महिलाएं अपनी स्किन कोरियन महिलाओं की तरह साफ और चमकदार बनाना चाहती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो हमारे आज के बताए नुस्खे को जरूर आजमाएं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 28, 2025 1:10 PM IST

Korean Jaise Glass Skin Kaise Paye: भारितय स्किन टोन कोरियन महिलाओं की तुलना में बहुत अलग होती है। यह खानपान, परिवेश और पर्यावरण में अंतर के कारण हो सकता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप भी वैसी ही क्लीयर और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोरिया के कई ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट में राइस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर हम अपने चेहरे पर सही तरीके से चावल का इस्तेमाल करें तो त्वचा को फ्लॉलेस बना सकते हैं।

इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल किया है। ये एक रेमेडी आपकी स्किन को क्लीयर, स्पॉटलेस और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगी। तो फिर देर किस बात की है? आइए तुरंत कोरियन फेस पैक बनाने का तरीका जानें ताकि हमारी स्किन भी कोरियन महिलाओं जैसी ही हो जाए।

ये नुस्खा है चावल का

हम आपको चावल से तैयार एक असरदार कोरियन फेस पैक बनाने का तरीकाबताने वाले हैं। कई कोरियन प्रोडक्ट्स में भी चावल का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी, बी, ई और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये हमारी स्किन टेक्सचर को इंप्रूव करने, उसे सॉफ्ट व जवां बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण हमारी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं, यही कारण है कि कोरिया की महिलाएं बुढ़ापे में भी जवां दिखती हैं।

कोरियन राइस फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

राइस फेस पैक बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत है जैसे- 

  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • जरूरत अनुसार कच्चा दूध
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल 

नोट- इन सभी चीजों को आप एक जगह पर इकट्ठा कर लें ताकि पैक बनाने में आसानी रहे। साथ ही अगर किसी भी चीज से एलर्जी है उन्हें स्किप कर दें।

कैसे तैयार करें कोरियन फेस पैक

  • सबसे पहले आप चावल के आटे को छलनी से छानकर एक कटोरी में रख दें।
  • अब आप इसमें धीरे-धीरे कच्चा दूध डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ही ज्यादा गीला न हो वरना त्वचा पर टिकेगा नहीं।
  • इसके बाद पेस्ट में विटामिन ई की कैप्सूल, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है कोरियन राइस फेस पैक।
  • अब आप इस पैक की मीडियम लेयर अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें।
  • एक-एक दिन छोड़कर इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपको खुद अपनी स्किन क्लियर होती दिखने लगेगी।

रात को करें ये एक काम

कोरियन ग्लास स्किनपाने के लिए आप फेस पैक के साथ एक और रेमेडी अपना सकते हैं। आपको 2-3 चम्मच चावल को 24 घंटे तक भिगोकर रखना है और फिर इसके पानी को एक स्प्रे बोतल में भरना है। आप इसे रोज रात व सुबह अपने चेहरे पर लगाना शुरू कर दें। ये आपकी चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेगा।

Highlights

  • कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए आप अपनी स्किन को नरिश रखें।
  • चावल का बना फेस पैक लगाने से आप अपनी स्किन को क्लीयर बना सकते हैं।
  • चावल चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के साथ त्वचा को जवां बनाने में भी मदद करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 टिप्स क्या हैं?

आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।

चेहरे पर तुलसी का उपयोग कैसे करें?

आप तुलसी की पत्तियों या फिर पाउडर से फेस पैक या फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल और अलसी का फेस मास्क कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप पानी उबालें, उसमें अलसी और चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें। और फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 10 से 20 मिनट बाद धो लें।

2 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?

आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source