
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 21, 2022 4:44 PM IST
स्किन की देखभाल करना हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसा नहीं है कि अगर आप हाउसमेकर हैं और आपको धूप में निकलने की जरूरत नहीं पड़ती, तो आपकी स्किन सुरक्षित है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि धूप से निकलने वाले पराबैंगनी किरणें घर के अंदर भी आपकी स्किन को परेशान कर सकती हैं और साथ ही बढ़ते प्रदूषण व खराब जीवनशैली भी आपकी स्किन को लगातार नुकसान पहुंचा रही हैं। यही कारण है कि डर्मेटोलॉजिस्ट और अन्य स्किन एक्सपर्ट घर के अंदर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन सनस्क्रीन जैसे महंगे प्रोडक्ट आपकी स्किन को डैमेज होने से तो बचा सकते हैं, लेकिन आपकी जेब को डैमेज जरूर कर सकते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको एक नेचुरल सनस्क्रीन का नुस्खा बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर की नेचुरल चीजों से ही होममेड सनस्क्रीन बना सकती हैं। यह सनस्क्रीन पूरी तरह से नेचुरल होगी, इसलिए इससे न तो आपकी स्किन को साइड इफेक्ट होगा और न ही आपकी जेब को। चलिए जानते हैं इस होममेड सनस्क्रीन के बारे में -
अगर आप अपनी स्किन की सुरक्षा के लिए घर पर ही नेचुरल सनस्क्रीन बनाना चाहते हैं, तो आपके पास ये चीजों होना जरूरी हैं -
जाहिर है उपरोक्त दी गई कुछ चीजें आपके घर पर नहीं होंगी क्योंकि इनका उपयोग आमतौर पर नहीं किया जाता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है ये चीजें आपको आसानी से मार्केट में सस्ते दामों के साथ मिल सकती हैं।
अगर आपके पास उपरोक्त सारा सामान सही मात्रा में हैं, तो आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें
घर पर बनाई गई यह नेचुरल होममेड स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन फिर भी जिंक ऑक्साइड जैसे कुछ पदार्थ है, जिनसे स्किन को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए शुरू में थोड़ी सी मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि यह वाटरप्रूफ सनस्क्रीन नहीं है और पसीना आने पर इसे फिर से लगाना पड़ सकता है।