सर्दियों में स्किन ड्राईनेस से परेशान? विटामिन के कैप्सूल से घर पर बनाएं ये खास क्रीम

Homemade Cream for Winter: ठंड के मौसम में स्किन में ड्राईनेस होना आम बात हो जाती है, लेकिन उससे छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम खरीद कर लाने की बजाय आप घर पर भी खास नेचुरल क्रीम बना सकते हैं।

सर्दियों में स्किन ड्राईनेस से परेशान? विटामिन के कैप्सूल से घर पर बनाएं ये खास क्रीम

Written by Mukesh Sharma |Published : October 25, 2025 3:13 PM IST

Sardiyon me Liye Ghar Pe Cream Kaise Banaye: सर्दियों का मौसम बस आ ही गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में नवंबर के दूसरे हफ्ते से सर्दियों शुरू हो जाएंगी। ऐसे में हो सकता है कि आपके घर में भी सर्दियों के कपड़े कंबल और कालीन निकलने शुरू हो गए हो। लेकिन सर्दी से बचने के उपाय के अलावा आपने क्या तैयारी की है? सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और आराम लाता है, वहीं स्किन ड्राइनेस जैसी समस्याएं भी साथ लाता है। खास रूप से शुष्क त्वचा वालों के लिए सर्दियों का मौसम बेहद कठिनाइयां लेकर आता है। ठंडी हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखने लगता है। इससे बचने के लिए आप कई तरीके के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं मगर मार्केट में मिलने वाली कई क्रीम केमिकल बेस्ड होती हैं, जो साइड इफेक्ट्स भी दे सकती हैं। ऐसे में घर पर बनी विटामिन ई फेस क्रीम स्किन के लिए नेचुरल और असरदार उपाय साबित हो सकती है। क्या आप इसके फायदे जानते हैं? अगर नहीं तो आईए जानते इसके लाभ और बनाने के तरीके के बारे में।

विटामिन ई क्रीम बनाने का तरीका

जरूरी सामग्री-

- 2 चम्मच कोको बटर

Also Read

More News

- 4 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल

- 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल

- 3 बूंद लैवेंडर ऑयल

बनाने का सही तरीका

एक छोटे पैन में कोको बटर को धीमी आंच पर पिघलाएं। इसमें नारियल तेल डालें और दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा ठंडा होने पर विटामिन ई ऑयल और लैवेंडर ऑयल मिलाएं। ठंडा होने के बाद किसी एयरटाइट कंटेनर में भर लें। आप रोज रात चेहरा धोकर हल्की परत में इसे हाथों और चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों में आपको नरम, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग त्वचा के साथ कई और फायदे नजर आएंगी इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।

फेस क्रीम के लिए खास विटामिन

अगर आपको सर्दियों में चेहरे पर निखार लाने वाली क्रीम चाहिए तो विटामिन ई त्वचा के लिए यह क्रीम बनाने के लिए बेहद खास हो सकता है। ये त्वचा को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह स्किन को पोषण देता है, डलनेस दूर करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है और सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा को सेहतमंद रखने में मदद करता है।

त्वचा का रूखापन दूर करे

आई हुई सर्दियों में या सर्दियों के दौरान अगर आपकी स्किन ड्राई और खुरदरी हो जाती है, तो विटामिन ई फेस क्रीम आपके लिए सही विकल्प है। यह त्वचा की गहराई तक नमी पहुंचाती है और रूखेपन को खत्म करती है। आप रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे और हाथ पर लगाएं। आपको बेहतरीन परिणाम खुद ब खुद देखने को मिल जाएंगे।

सूजन व लालिमा ठीक करे

सर्दियों में जब सर्द हवाओं के कारण त्वचा को सही पोषण नहीं मिल पाता तो आपकी त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है, जिस कारण त्वचा में जलन, लालिमा और सूजन की समस्या होने लगती है। विटामिन ई में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन समस्याओं को कम करते हैं और स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं।

रंगत में सुधार करे

सर्दियों में आप विटामिन डी लेने और सर्दी को कम करने के लिए धूप का सहारा लेते हैं, जिस कारण कई बार स्क्रीन की रंगत ढलने लगती है। धूप, कोल्ड क्रीम या ड्राइनेस से प्रभावित रंगत को सुधारने में यह क्रीम बहुत उपयोगी सिद्ध होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की चमक बरकरार रहती है और स्किन टोन समान दिखती है और आपका आत्मविश्वास भी त्वचा की रंगत के साथ निखर जाता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।