
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 15, 2020 3:31 PM IST
होममेड फेस स्क्रब में भूलकर भी ना करें इन 4 हार्श चीजों का इस्तेमाल, त्वचा को हो सकता है नुकसान। © Shutterstock.
Natural ingredients to avoid in scrubs: इन दिनों कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन (Covid-19 Lockdown) से लोगों को अपनी त्वचा की देखभाल घरों में ही करनी पड़ रही है। ऐसे में इन दिनों घरेलू नुस्खों का लोग अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स, क्रीम, लोशन खत्म हो जाने के कारण इन दिनों कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक चीजों से त्वचा की देखभाल (Skin care tips) करना अधिक फायदेमंद भी है। लेकिन, जानकारी के अभाव में कुछ लोग किचन में मौजूद किसी भी सामग्री से फेसपैक, फेस स्क्रब (Homemade Face Scrub) बना लेते हैं। चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से त्वचा को काफी नुकसान (natural ingredients to avoid in scrubs) पहुंच सकता है। खासकर, जब आप फेस स्क्रब (Harsh Homemade face scrub) तैयार कर रहे हों।
चेहरे की त्वचा शरीर की त्वचा से बहुत नाजुक (Soft skin) और कोमल होती है। फिर चाहे आपकी त्वचा संवेदनशील हो या ना हो। ऐसे में शरीर पर किए जाने वाली चीजों का इस्तेमाल आप चेहरे पर कभी ना करें। जब बात आती है फेस स्क्रब यूज करने की तो शरीर पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्क्रब को कभी भी चेहरे पर ना लगाएं। यदि आप घर पर होममेड स्क्रब (Homemade face scrub) बना रहे हैं, तो उनमें कुछ चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। कुछ चीजें त्वचा के लिए हार्श होती हैं, जिनसे साइड एफेक्ट्स (Homemade Face Scrub side effects) भी हो सकते हैं। यदि आप नीचे बताई गई चीजों को अब तक फेस स्क्रब में डालते आ रहे हैं, तो अब ऐसा बिल्कुल ना करें।
अधिकतर लोग नींबू, चीनी का इस्तेमाल स्क्रब (Face scrub made at home) में करते हैं, पर क्या आपको पता है कि ये दोनों ही चीजें चेहरे के लिए हार्श होती हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि ये नेचुरल हैं, इसलिए ये चेहरे के लिए हेल्दी हैं, पर ऐसा नहीं है। नींबू अत्यधिक अम्लीय (Acidic) होता है और इसमें वाष्पशील सुगंध (Volatile fragrance) के अणु (molecules) होते हैं, जो त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल को कम कर देते हैं, जिससे जलन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे त्वचा पर केमिकल बर्न भी हो सकते हैं। ये साइड एफेक्ट्स तब नजर आते हैं, जब आप धूप में निकलते हैं। बेहतर होगा कि पहले नींबू में थोड़ा पानी मिला लें, फिर स्क्रब तैयार करें।
Skin Care Tips: होम क्वारंटीन में आपकी खूबसूरती निखारेंगे ये 5 टिप्स
कुछ लोग शुगर स्क्रब (sugar scrub for skin) भी चेहरे पर लगाते हैं। शुगर क्रिस्टल्स आमतौर पर बड़े होते हैं। इनके किनारे भी शार्प होते हैं। ये नाजुक त्वचा के लिए हार्श हो सकते हैं। चीनी के नुकीले कॉर्नर त्वचा पर स्क्रब करने के दौरान छोटे-छोटे चीरे (Cut) लगा सकते हैं। ये इतने छोटे होतें हैं कि खून भी नहीं निकलता है, पर इससे त्वचा रूखी और लाल नजर आ सकती है। इससे त्वचा को यह लग सकता है कि ये परेशानी में है और खुद को सुरक्षित रखने के लिए मेलेनिन का निर्माण अधिक करने लगती है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन (hyperpigmentation) की समस्या हो सकती है।
सावधान! लॉकडाउन में ना करें ये गलतियां, वरना स्किन हो सकती है खराब
कॉफी स्क्रब्स शरीर के लिए एक बेहतर स्क्रब (Homemade Face Scrub) हो सकता है, पर इसे चेहरे पर कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कॉफी में मौजूद ग्रेन्स बहुत ज्यादा रफ और हार्ड होते हैं, जिसे स्किन पर फेशियल करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह के ग्रेन्स के किनारे असामान्य और इतने छोटे होने के बावजूद त्वचा पर बेहद छोटे-छोटे कट (Micro-tears) कर सकते हैं। इससे बाद में पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन (post-inflammatory hyperpigmentation) की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप ब्लैक टी की पत्तियों का यूज करें, जो कॉफी ग्राउंड्स से कम हार्श और हार्ड होती हैं।
ऑनलाइन कई ऐसे नेचुरल स्क्रब रेसिपीज उपलब्ध हैं, जिनमें पेपरमिंट और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि होममेड स्क्रब (Homemade Face Scrub) सुगंधित बने। लेकिन, एसेंशियल ऑयल में कई तरह के परिवर्तनशील फ्रेगरेंस युक्त कम्पाउंड्स होते हैं, जो त्वचा को इर्रिटेट कर सकते हैं, जिससे रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है। कई ऐसे एसेंशियल ऑयल भी होते हैं, जो फेशियल स्किन रुटीन में इस्तेमाल करने योग्य बिल्कुल भी नहीं होते हैं। तो बिना जाने-समझे, होममेड फेस स्क्रब में इन्हें ना डालें।
चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय
Skin Care Tips: हेल्दी स्किन के लिए पुरुष लगाएं ये होममेड फेस पैक