सर्दियों में नहीं फटेगी त्वचा, जानें घर पर ऐसा नुस्खा बनाना का तरीका

Winter Skin Care Remedy: क्या पूरी तरह से सर्दियां शुरू होने से पहले ही आपकी स्किन फटने लगी हैं? अगर हां तो हमारे बताए इस नुस्खे को घर पर जरूर बनाएं। सरसों के तेल से तैयार ये नुस्खा बड़ा असरदार है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 25, 2025 11:32 AM IST

Sardiyo Mai Skin Ka Fatne Se Kaise Bachaye: हवा में मौजूद ठंडक और छोटे होते दिन बता रहे हैं कि सर्दियां आ गई हैं, ऐसे में इसका सबसे पहले हमारी त्वचा पर असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर कोई त्वचा के फटने, डाई होने और फटने के बाद खून आने जैसी समस्याओं से परेशान रहता है। वैसे तो इस त्वचा संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको मार्केट से कई स्किन केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे।

लेकिन कैसे हो अगर हम आपको घर पर ही एक असरदार क्रीम बनाने का तरीका बताएं। जी हां, यह सच है। आज हम आपको इस लेख में घर पर मौजूद चीजों से एक ऐसा नुस्खा बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिसे रोज लगाने से आप अपनी स्किन को फटने से बचा सकते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने का तरीका। 

ये नुस्खा है मोमबत्ती और सरसों के तेल का

आज हम आपको इस लेख में जिस नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, उसे बनाने के लिए सरसों के तेल और मोमबत्ती की जरूरत है। बता दें कि सरसों का तेल हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। यह रूखी त्वचा को नरिश करने, खुजली को कम करने, और त्वचा को लंबे समय तक ड्राई न होने देने का काम करता है।

वैसे तो आप सरसों का तेल डायरेक्ट अपनी स्किन पर लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप हमारे बताए तरीके से इसमें मोमबत्ती को मिक्स करके रोजाना हाथ-पैरों व चेहरे पर लगाते हैं तो यह स्किन को सॉफ्ट बनाने में भी फायदेमंद साबित होगा और उसे फटने से रोकेगा। आइए जानते हैं सरसों और मोमबत्ती का नुस्खा कैसे बनाया जाता है।

सरसों और मोमबत्ती का नुस्खा बनाने के लिए क्या चाहिए?

सरसों और मोमबत्ती का नुस्खा बनाने के लिए आपको चाहिए 1/2 कटोरी सरसों का तेल, 1 बड़ी सफेद रंग की मोमबत्ती और 2-3 चम्मच ग्लिसरीन। आप इन सभी चीजों को अपने पास रख लें। ध्यान रखें कि आप एक ऐसी कटोरी लें जो पुरानी हो या दोबारा इस्तेमाल में न आने वाली हो। आइए अब हम स्टेप टू स्टेप जानें कि इस विंटर स्किन केयर रेमेडी को कैसे तैयार करना है।

सरसों और मोमबत्ती का नुस्खा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें आधा भरकर सरसों का तेल डाल दें।
  • इसे गैर पर हल्की आंच में पर गर्म करें और जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें मोमबत्ती को तोड़कर डाल दें।
  • 5 मिनट तक गर्म करने के बाद आप देखेंगे कि मोमबत्ती पिघल गई है और तेल में मिक्स हो गई है।
  • इसमें से रुई की बत्ती को बाहर निकाल लें।
  • अब आप गैस बंद कर दें और कटोरी में ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब आप इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  •  1 घंटे बाद आप देखेंगे कि तेल में मोम मिली होने के कारण तेल भी जम गया है।
  • लीजिए तैयार है सर्दियों में स्किन को फटने से बचाने वाला मोमबत्ती का नुस्खा।
  • आप इसे रोज रात को सोने से पहले लगाएं और फिर देखें कैसे पूरी सर्दी आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है।

Highlights

  • सर्दियों में स्किन की केयर करना हम सभी के लिए जरूरी होता है।
  • आप सरसों के तेल में मोमबत्ती को गर्म करके क्रीम तैयार कर सकते हैं।
  • सरसों और मोम आपकी त्वचा को फटने से बचाएंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सर्दियों में स्किन फटने से कैसे बचाएं?

सर्दियों में चेहरा फटने से रोकने के लिए, त्वचा को मॉइस्चराइज रखें, रात को सोने से पहले तेल लगाएं और बार-बार चेहरा न धोएं।

सर्दियों में चेहरा काला पड़ जाए तो क्या करें?

सर्दियों में चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए, सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का नियमित उपयोग करें।

सर्दियों में रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?

सर्दियों में रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोना चाहिए।

ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें?

स्किन को धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source