
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 10, 2023 4:42 PM IST
Hard water effects on skin: बढ़ते प्रदूषण और तापमान का सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ रहा होता है और इस कारण से हमें स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। जब भी स्किन की सुरक्षा की बात होती है, तो सबसे पहले उसे धूप से बचाने की बात होती है। बाहर से आने के बाद पानी के साथ मुंह धोने की सलाह भी दी जाती है। दरअसल, जब हम बाहर जा रहे होते हैं, उस दौरान चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है और यही कारण है कि बार-बार चेहरे को धोने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार जिस पानी से आप मुंह धो रहे होते हैं, वही आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। आपके घर के नल से निकलने वाला पानी कठोर होता है और इससे आपकी स्किन को कई नुकसान पहुंचने लगते हैं। यदि आपके घर के नल में आने वाला पानी भी कठोर है, तो यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, इस लेख में हम आपको घरेलू तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से नल के कठोर पानी को भी स्किन फ्रेंडली बनाया जा सकता है।
हार्ट वाटर को सॉफ्ट बनाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करना काफी आसान तरीका है। आप चाहें तो किसी एक नल पर फिल्टर लगा सकते हैं, उसके बाद आपको सिर्फ ध्यान रखना है कि आप जब भी मुंह धोएं या नहाएं उसे उसी नल के पानी का इस्तेमाल करें। वहीं पानी की मेन लाइन पर भी फिल्टर सिस्टम इंस्टॉल किया जा सकता है, जो पूरे घर की हार्ड वाटर प्रॉब्लम को दूर कर सकता है।
पानी को उबालकर भी उसकी कठोरता को कम किया जा सकता है और यह पानी को नरम बनाने का एक नेचुरल तरीका है। यदि आपके नल से भी कठोर पानी आता है, तो आपको किसी बर्तन में पानी को उबालकर और उसे ठंडा करके रख लेना चाहिए। आप जब भी मुंह धोएं या नहाएं तो उबालकर ठंडा किए हुए इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कठोर पानी को बेकिंग सोडा या सिरका की मदद से भी नरम बनाया जा सकता है। बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम कार्बोनेट पानी के कठोरपन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा विनेगर यानी सिरका का इस्तेमाल भी पानी की कठोरता को खत्म करने के लिए किया जा सकता है। इनकी मदद से पानी को नरम बनाने के तरीके आप इंटरनेट पर देख सकते हैं।
अगर आप घरेलू तरीकों से पानी को नरम नहीं बना पा रहे हैं, तो भी कोई चिंता करने वाली बात नहीं है। मार्केट में कई वाटर सॉफ्टनर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से हार्ड वाटर को सॉफ्ट बनाया जा सकता है। वाटर सॉफ्टनर कई अलग-अलग प्रकार के मिल जाते हैं जिनमें टेबलेट व जेल आदि शामिल हैं।
स्किन पर हार्ट वाटर के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ अन्य तरीके अपनाए जा सकते हैं और उनमें से एक है अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हार्ड वाटर के कारण स्किन में रुखापन आ जाता है और इस कारण से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।