मुट्ठी से बाहर हो जाएंगे बाल, घने बाल पाने के लिए बड़ा असरदार है ये नुस्खा

Thick And Long Hair Ke Liye Remedy: आज हम आपको इस लेख में ऐसे नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं जो बालों के पतलेपन को दूर करने में मदद करेगा और हेयर ग्रोथ को भी बूस्ट करेगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 10, 2025 6:35 PM IST

Thick hair ke liye Home Remedy: आजकल हर किसी के बाल रेशम के धागे से भी ज्यादा पतले हो गए हैं। ऐसे में हर कोई उस हर तरीके को अपनाने व आजमाने के लिए तैयार है जिससे बालों की मोटाई को बढ़ाया जा सके और उन्हें घना बनाया जा सकते। अब बाल मोटे-घने तभी होंगे जब उनका झड़ना कम होगा और स्कैल्प को अच्छा पोषण मिलेगा। यह तभी संभव है जब आप अपने बालों पर सही चीजों का इस्तेमाल करें। जैसे अंडा, जोकि प्रोटीन रिच होता है और बालों में शाइन लाने के साथ हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है और बालों को घना बनाता है।

आज हम आपको इस लेख में अंडे से तैयार एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल आपके बालों की हेल्थ को बेहतर बना सकता है। साथ ही इन नुस्खे को बनाने के लिए और भी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाने वाला है जो हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने और उन्हें मोटा-घना बनाने में मदद करेगा। आइए बिना देर किए हम इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका जानें।

पहले जानें बालों पर अंडा लगाने के क्या फायदे हैं?

आपने देखा होगा कि कई हेयर रेमेडीज में अंडे का इस्तेमालकिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडा हमारे बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसमें प्रोटीन और बायोटिन पाया जाता है जो बालों को जड़ से मजबूती देने और उन्हें मोटा-घना बनाने में मदद करता है। वहीं अगर किसी के बाल बहुत ही फ्रिजी या डैमेज है तो अंडे का इस्तेमाल उन्हें भी हील करने में मदद करता है।

जानें अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका

इस हेयर मास्कको बनाने के लिए आपको चाहिए- 

  • 1 कटोरी मेथी दाना का पेस्ट
  • 1 कटोरी दही
  • जरूरत अनुसार पानी
  • 1 अंडा
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

अंडा हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक बड़ा दोना या बाउल लेना है।
  • अब आप उसमें मेथी दाना का पेस्ट और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस बाउल में अंडा फोड़ कर उसे अच्छे से फेंट कर मिक्स कर लें।
  • अब आप इसमें न एलोवेरा जेल, नींबू का रस और जरूरत अनुसार पानी डाल दें।
  • सभी चीजों को मिक्स करके स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 से 40 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपके बाल खूबसूरत हो जाते हैं।
  • साथ ही स्कैल्प भी साफ हो गई है और बाल घने दिख रहे हैं।
  • पहले इस्तेमाल में यह असर है तो अगर आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं तो बहुत ही कमाल का असर दिखेगा।

Highlights

  • बालों को पोषण न मिलने की वजह से वह पतले और कमजोर हो जाते हैं।
  • बालों पर अंडा लगाने से वह सिल्की व शाइनी होते हैं।
  • बालों को हेल्दी रखने के लिए केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source