Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों को घना-मोटा कैसे करें? 3 नुस्खे बढ़ा देंगे हेयर ग्रोथ

क्या आप भी अपने बालों के झड़ने और पतलेपन से परेशान हैं? अगर हां तो आज ही हमारे बताए इन 3 में से किसी एक नुस्खे को आजमाएं और फिर देखें कैसे आपकी चोटी मोटी होती है।

बालों को घना-मोटा कैसे करें? 3 नुस्खे बढ़ा देंगे हेयर ग्रोथ

Written by Vidya Sharma |Published : February 27, 2026 2:45 PM IST

Balo Ko Mota Ghana Kaise Banaye: महिलाएं हों या पुरुष, हर कोई अपने बालों को घना बनाना चाहता है। लेकिन जिस तरह सभी का लाइफस्टाइल बिगड़ रहा है, बाल बढ़ने की जगह बस झड़ रही रहे हैं। ऐसे में हमारी टेंशन भी बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में हमने केमकिल वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का इतना ज्यादा इस्तेमाल कर लिया है कि बालों ने अपनी जान खो दी है और वह बहुत ही ज्यादा रूखे व बेजान होकर  बढ़ना बंध हो गई है। तो क्या ऐसे में हमारे पास लास्ट ऑप्शन हेयर ट्रांसप्लांट का बचता है?

जी नहीं, अगर आप बिना पैसे खर्च किए अपने बालों को मोटा घना बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए केमिकल का इस्तेमाल न करें। बल्कि घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। कैसी चीजें? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें, आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो बालों को मोटा-घना बनाकर उनकी ग्रोथ को तेज करने में मदद करेंगी। तो फिर देर किए बगैर, आइए जानते हैं हेल्दी बालों के लिए ये 3 असरदार नुस्खे कौन से हैं।

पहले जानें बालों के झड़ने का कारण

बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण है समय पर अपने खान-पान को न सुधारना। जी हा, 1-2 महीने के लिए अच्छा खाने से बालों पर फर्क दिख सकता है, लेकिन जब आप लंबे समय तक हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी त्वचा और बालों पर भी दिखता है। बालों में चमक आने लगती है, स्कैल्प क्लीन रहती है, ड्राईनेस और रफनेस कम होती है और बालों की ग्रोथ बढ़ने के साथ-साथ उनका पतलापन भी दूर होता है। आइए अब हम बालों को घना-मोटा बनाने के तरीकोंके बारे में जानते हैं।

Also Read

More News

बालों पर लगाएं एलोवेरा

एलोवेरा में विटामिन ए और सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह हमारे बालों के पतलेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा बालों को शाइनी बनाने, हेयर फॉल को कम करने और बालों के विकास को तेज करने में मदद करता है। लेकिन आपको सिर्फ एलोवेरा जेल नहीं लगाना है, बल्कि उसमें कुछ अन्य फायदेमंद सामग्रियों को भी मिक्स करना है।

जैसे आप 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपनी स्कैल्प और बालों के रफ सिरों पर अच्छे से लगाएं। 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें। पहले ही इस्तेमाल में आपको अपने बालों पर असर दिखने लगेगा।

चावल के पेस्ट और विटामिन ई का उपयोग

कोरिया और जापान के ब्यूटी ब्रांड अपने स्किन व हेयर केयर प्रोडक्ट्स में चावल का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ अमीनो एसिड, विटामिन बी, सी और ई भी पाया जाता है। यह बालों को जड़ से हेल्दी बनाते हैं, फ्रिजीनेस को दूर करते हैं, हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैे, बालों का झड़ना कम करते हैं और उन्हें टूटकर गिरने से रोने में भी मदद करते है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा- 

  1. सबसे पहले आप आधी कटोरी पके हुए चावल लें और उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें।
  2. चावल से तैयार इस पेस्ट में आप 2-3 चम्मच तिल का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. इस पेस्ट को आप अपनी स्कैल्प व बालों के सिरों पर अच्छे से लगा लें।
  4. अब आप 30 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

दही, सरसों का तेल और नींबू

हमारे बालो के न बढ़ने का कारण है हेयर फॉलिकल्स का बंद हो जाना और यह समस्या पैदा करती है ऑयली और डैंड्रफ वाली स्कैल्प। यानी कि अगर आप अपनी स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने हैं तो बालों को मोटा-घना होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में दही लें। इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल और 2 चम्मच नींबू डालकर अच्छे से मिला दें। इसे आप अपने बालों पर लगाएं। यह नुस्खा डैंड्रफ को पूरी तरह से साफ कर स्कैल्प को हेल्दी बनाने का काम करेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।