
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 1, 2023 12:30 PM IST
Homemade Hair Spa Cream: बालों की खूबसूरती से आपके चेहरे की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है। लेकिन आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान की वजह से बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान हो रहे हैं। वहीं, मौसम में बदलाव का असर भी बालों पर दिखाई देता है। ऐसे में समय-समय पर बालों की केयर बहुत ही जरूरी है। हम में से कई लोग बालों की केयर के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर हेयर स्पा (homemade hair spa in hindi) कराते हैं। हेयर स्पा से बालों में नई जान आती है। लेकिन मार्केट के हेयर स्पा क्रीम में कई तरह के केमिकल्स होने की संभावना होती है, जिससे आपके बाल और अधिक खराब हो सकते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं तो घर पर ही हेयर स्पा क्रीम तैयार करें। इस क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसों और मेहनक की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं घर पर हेयर स्पा क्रीम (How To Make Hair Spa Cream) बनाने का क्या है तरीका?
घर पर हेयर स्पा क्रीम आप बहुत ही आसान तरीकों से बना सकते हैं। होममेड स्पा क्रीम काफी किफायती भी हो सकता है। आइए जानते हैं आसान विधि-
घर पर हेयर स्पा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी सी कटोरी लें। अब इसमें शिया बटर, शहद और अंडे डालकर अच्छी तरह से फेंटें। सभी चीजों को फेटने के बाद जब यह गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिक्स कर लें। लीजिए आपका हेयर स्पा क्रीम तैयार है। अब इस क्रीम को आप अपने बालों पर लगाएं। इससे बालों की चमक बढ़ेगी।
घर पर हेयर स्पा क्रीम बनाने के बाद आप इसे अपने बालों पर लगाएं। इसके लिए सबसे पहले बालों पर अच्छी तरह से कंघी करें, ताकि आपके बाल अच्छी तरह से सुलझ जाएं। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से गीला करके इसे हल्का सा सुखा लें। अब एक ब्रश की मदद से बालों पर होममेड हेयर स्पा क्रीम लगाएं। इसके बाद करीब 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। जब आपके बाल अच्छी तरह से सूख जाए, तो अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके बालों की चमक बढ़ेगी।
घर पर इन आसान तरीकों से आप हेयर स्पा क्रीम तैयार कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी की परेशानी है तो इस स्थिति में इस हेयर स्पा क्रीम का इस्तेमाल न करें। इससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है।