बालों में शाइनिंग लाने के लिए क्या करना चाहिए? ट्राई करें ये हेयर रेमेडी

Hair Mask For Rough Hair: आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप नेचुरल तरीके से अपने बालों की रफनेस दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 27, 2025 1:13 PM IST

Balo Mai Shine Kaise Laye: बालों से जुड़ी इतनी कई समस्याएं हैं कि हर कोई अलग-अलग परेशानी से परेशान है। किसी का हेयर फॉल नहीं रुक रहा है तो किसी के बाल नहीं बढ़ रहे हैं। कोई अपने दोमुंहे बालों से परेशान है तो किसी के बाल बहुत ही ज्यादा रफ हैं। कुछ महिलाओं के बाल ठीक हैं लेकिन उनमें शाइन न होने के कारण वह फ्रिजी नजर आते हैं। हर महिला चाहती है कि उसके बाल हमेशा सिल्की व शाइनी नजर आएं, लेकिन केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट आपकी इस इच्छा को पूरा नहीं कर सकते हैं।

बालों पर केमिकल लगाने से भले ही कुछ समय के लिए आपके बाल अच्छे नजर आ सकते हैं, लेकिन जैसे ही आप प्रोडक्ट बदलती हैं या उसका इस्तेमाल करना छोड़ती हैं तो बाल फिर से बेजान व रूखे हो जाते हैं। इसलिए आपके बालों को चाहिए एक ऐसा नेचुरल नुस्खा बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो घर बैठे आपके बालों को शाइनी व खूबसूरत बना देगा। तो फिर बिना देर किए आइए हम जानते हैं बालों को चमकदार बनाने का तरीका

बालों की शाइन क्यों खो जाती है? (How To Make Hair Shiny)

आपने गौर किया होगा कि कई बार तरह-तरह के प्रोडक्ट लगाने के बाद भी हमारे बाल रूखे नजर आते हैं। इसका कारण यह है कि आप इतने ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं कि उन्हें पोषण नहीं मिल पा रहा है। साथ ही ज्यादा मात्रा में हीटिंग टूल का इस्तेमालकरने से भी बालों की चमक खो सकती है। आइए अब नेचुरल तरीके से बालों में शाइन लाने का नुस्खा जानें।

बालों को शाइनी बनाने के लिए क्या चाहिए? (Ingredients For Hair Mask)

आज हम आपको बालों में शाइन लाने के लिए अंडे से तैयार एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपके बालों से अंडे की स्मेल भी नहीं आएगी। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 अंडा, एक कटोरी दही, 3 चम्मच नारियल का तेल, 3 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच आंवला पाउडर व गुड़हल के फूलों का पेस्ट की जरूरत है। आइए अब हम हेयर मास्क बनाने का तरीका जानें।

जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका (How To Make Hair Mask For Rough Hair)

सबसे पहले आप एक बड़ा बाउल लें और उसमें दही, एलोवेरा जेल, आंवला पाउडर व गुड़हल के फूलों का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। जब सभी चीजों घुल जाएं तो बाउल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है बालों में शाइन लाने वाला नेचुरल हेयर मास्क। अब आप इसे अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और 20-25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। 

समय पूरा होने के बाद आप माइल्ड शैम्पू या फिर साधारण पानी से हेयर वॉश कर लें। देखें कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपके बाल शाइन करने लगे हैं। अगर आप बालों की शाइन को बरकरार रखना चाहती हैं तो महीने में दो से तीन बार इस हेयर मास्क का जरूर इस्तेमाल करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बालों में शाइन कैसे लाएं?

नारियल तेल, सेब का सिरका, एलोवेरा, शहद, और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करके बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जा सकता है।

क्या बालों में दही लगाना चाहिए?

हां, दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इसीलिए आप बालों में दही लगा सकते हैं।

बारिश में बालों को भीगने से कैसे बचाएं?

अगर आप अपने बालों को बारिश में भीगने से बचाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले अपने बैग में छाता रखें, रेन कोट का इस्तेमाल करें। साथ ही आप चाहें तो प्लास्टिक हेयर मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं.

बाल बढ़ाने के लिए क्या लगाए?

बाल बढ़ाने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर तेल की मसाज, प्याज के रस का इस्तेमाल और मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source