
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 7, 2023 5:06 PM IST
Hair Spa at Home
Hair Spa Gel With Flaxseeds : आप में से कई लोग अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर स्पा कराते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही अलसी के बीजों से हेयर स्पा कर सकते हैं। जी हां, घर पर आसानी से मिलने वाले अलसी के बीजों से हेयर स्पा किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती है। साथ यह बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। अलसी के बीजों में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, मैंगनीज, मैगनीशियम और सेलेनियम पाया जाता है, जो बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे बालो की ड्राईनेस को कम किया जा सकता है। साथ ही बालों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं अलसी के बीजों से घर पर किस तरह तैयार करें हेयर स्पा जेल?
अलसी के बीजों से हेयर स्पा जेल लगाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच अलसी के बीजों को डालकर अच्छी तरह से करीब 10 मिनट तक उबाल लें। ध्यान रखें कि पानी को तबतक उबालें, जब तक यह गाढ़ा जेल न बन जाएं।
इसके बाद इसे छानकर कटोरी में रख लें। अब इसमें 1 छोटी चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल का तेल और पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
बालों में हेयर स्पा जेल लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद अपने बालों को सुखा लें और फिर छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इसपर जेल लगाएं। इस जेल को अपने बालों में करीब 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर बाद में बालों को अच्छी तरह से धो लें।
इस हेयर स्पा जेल को आप एक जार में स्टोर करें। इसे 15 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है। आप इसे कम से कम 2 घंटे के लिए अपने बालों में लगाकर रख सकते हैं। इससे उलझे और बेजान बालों की परेशानी दूर हो सकती है। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस जेल को बालों में लगाने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
उलझे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए अलसी के बीजों से तैयार हेयर स्पा जेल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपके बालों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो एक बार हेयर एक्सपर्ट की मदद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.