चेहरे पर निखार ला देगा अलसी के बीजों से तैयार नुस्खा, पहले ही इस्तेमाल में दिखने लगेगा असर

Glowing Skin Ke Liye Flax Seed Kaise Use Kare: शरीर के लिए फायदेमंद अलसी के बीच हमारी स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हें चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 13, 2025 7:50 PM IST

Flax Seeds Se Face Pack Kaise Banaye: आजकल भले ही मार्केट में तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट उपलब्ध हों, लेकिन घर पर मौजूद नेचर से मिली नेचुरल चीजों का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। ऐसा ही एक चेहरे पर निखार लाने की सामग्री है फ्लैक्स सीड्स, जिन्हें हिंदी में अलसी के बीज भी कहा जाता है।

ये न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में इन्हीं अलसी के बीजों से तैयार बहुत ही फायदेमंद फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर फ्लैक्स सीड्स कैसे इस्तेमाल करें। (Face Par Flax Seeds Kaise Use Kare)

पहले जानें चेहरे के लिए अलसी के फायदे (Skin Benefits Of FLax Seeds)

आपको बता दें कि अलसी के छोटे-छोटे बीजों में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को नमी देने, फाइन लाइंस व झुर्रियों को कम करनेऔर स्किन को हेल्दी व चमकदार बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए अब हम अलसी के बीज से फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में जानते हैं।

फ्लैक्स सीड फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? (Flax Seed Face Pack Ingredients)

फ्लैक्स सीड से फेस पैकबनाने के लिए आपको 1 चम्मच अलसी के बीज, 1/2 कटोरी दूध, 2 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच शहद की जरूरत है। विधि बताने से पहले आपको बता दें कि अलसी के बीजों को 10-15 मिनट तक आधी कटोरी दूध में भिगोकर रख दें। आइए हम फेस पैक बनाने का तरीका जानें। (Face Pack Banane Ka tarika)

कैसे बनाएं फ्लैक्स सीड फेस पैक? (How To Make Flax Seed Face Pack)

सबसे पहले आप भिगोए हुए अलसी के बीजों की कटोरी ले लें। दूध को इसी में रहने दें और साथ में चावल का आटा व शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें। देखें कैसे आपका चेहरा ऐसे चमक रहा है जैसे महंगा स्किन केयर ट्रीटमेंट लिया हो।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चावल और अलसी का फेस मास्क कैसे बनाएं?

सबसे पहले आप पानी उबालें, उसमें अलसी और चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें। और फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 10 से 20 मिनट बाद धो लें।

त्वचा को गोरा करने के लिए कौन सा बीज सबसे अच्छा है?

गोरा तो नहीं लेकिन अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा त्वचा को पोषण जरूरी देती है, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार नजर आती है।

घर पर अलसी का फेस मास्क कैसे बनाएं?

असली बीजों को पीसकर और इसमें ऐलोवेरा जेल और गुलाब जल में मिलाकर फेस मास्क बनाया जा सकता है।

चेहरे के लिए अलसी का उपयोग कैसे करें?

आप अलसी के बीजों से फेस पैक और फेस मास्क बना सकते हैं। इसी के साथ आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं।