
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 17, 2023 1:10 PM IST
Coconut Hair Mask For Frizzy Hair: नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्राचीन समय से इसका इस्तेमाल बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए किया जा रहा है। नारियल तेल में ऐसे कई गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों की गंदगी को साफ करने और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नारियल तेल में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ड्राई और डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है और बाल चमकदार बनते हैं। अगर आपके बाल बहुत अधिक ड्राई और फ्रिजी हैं, तो आप घर पर नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों को नमी मिलेगी और बाल मुलायम बनेंगे। आज इस लेख में हम आपको ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए नारियल तेल से 3 हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं –
ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल और शहद हेयर मास्क लगा सकते हैं। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होता है, जो बालों को नमी देने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम बनेंगे और बालों की चमक भी बनी रहेगी। साथ ही, इससे डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में 3-4 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं शावर कैप से ढंक लें। करीब 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके बाल ड्राई और फ्रिजी हैं, तो आप नारियल तेल और एलोवेरा हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 4-5 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें कुछ बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अप्लाई करें। करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो दें। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बालों की ड्राइनेस दूर होगी। साथ ही, हेयर फॉल और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल, दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में ही विटामिन-ई और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत और मुलायम बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का हेयर मास्क लगाने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इससे आपके बालों की चमक भी बरकरार रहती है। इसके लिए आप एक बाउल में 5 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 2-3 चम्मच कैस्टर ऑयल की मिलाएं। अब इसे अपने बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 40-60 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।