सफेद बालों को एक सप्ताह में काला कर देगा यह हर्बल तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका

Bhringraj Oil To Reverse Grey Hair:  सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए भृंगराज तेल फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, घर पर भृंगराज तेल बनाने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 13, 2023 7:26 PM IST

Bhringraj Oil To Reverse Grey Hair:  उम्र के साथ ही बालों का सफेद होना आम बात है। एक समय था जब 40-50 की उम्र के बाद लोगों के बाल सफेद होते थे। लेकिन आजकल 20-25 साल में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। उम्र से पहले बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें गलत खानपान, खराब जीवनशैली, प्रदूषण, बीमारियां और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शामिल है। अधिकतर लोग सफेद बालों को काला करने के लिए डाई का प्रयोग करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बार-बार डाई लगाने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो बालों को काला करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में भृंगराज भी शामिल है। आयुर्वेद में भृंगराज को सफेद बालों के लिए कारगर बताया गया है। यह न सिर्फ सफेद बालों को काला करता है, बल्कि उन्हें झड़ने से भी बचाता है। सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप भृंगराज के तेल का उपयोग कर सकते हैं। बालों में भृंगराज तेल लगाने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं। आज इस लेख में हम आपको घर में भृंगराज तेल बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं -

भृंगराज तेल बनाने के लिए सामग्री – Ingredients To Make Bhringraj Oil

3-4 चम्मच भृंगराज पाउडर / एक मुट्ठी भृंगराज की पत्तियां

नारियल का तेल

इस तरह बनाएं भृंगराज तेल – How To Make Bhringraj Oil At Home In Hindi

एक बर्तन में नारियल का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।

अब इसमें भृंगराज की पत्तियां या पाउडर डालें।

अब इस तेल को धीमी आंच पर रंग बदलने तक उबालें।

इसके बाद गैस को बंद कर दें और तेल के ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

अब आप इस तेल का इस्तेमाल अपने बालों पर कर सकते हैं।

ऐसे लगाए भृंगराज तेल – How To Use Bhringraj Oil For Grey Hair

भृंगराज तेल को अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं।

5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

इसके बाद, किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।

भृंगराज तेल लगाने के फायदे – Benefits Of Bhringraj Oil For Hair

भृंगराज तेल बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है।

बालों में भृंगराज तेल लगाने से असमय बाल सफेद नहीं होते हैं। यह बालों को नैचुरली काला करने में मदद करता है।

भृंगराज तेल लगाने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।

बालों में भृंगराज तेल प्रयोग करने से आपके बाल तेजी से लंबे हो सकते हैं।

अगर आपके बालों में रूसी है, तो आप भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफेद बालों को काला करने के लिए आप घर पर बने भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई एलर्जी है या आपने कोई हेयर ट्रीटमेंट करवाया है, तो इसका प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source