... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : March 14, 2023 7:31 AM IST
बासी रोटी से बना ये फेस पैक निकाल फेंकेगा कील-मुंहासे! जानें जिद्दी झुर्रियों से लेकर झाइयों को दूर करने वाला नुस्खा
Basi Roti Face Pack : चेहरे पर दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झुर्रियों और झाइयों जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। खासतौर पर महिलाएं अपनी स्किन को लेकर बहुत ज्यादा टेंशन में रहती हैं। इन परेशानियों से निपटने के लिए ज्यादातर महिलाएं देसी नुस्खों के अलावा महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कई बार ये नुस्खे काम नहीं आते हैं। हाल ही में साउथ ईस्ट एशिया के ब्यूटी ब्लॉगर्स ने बासी रोटी से स्किन की इन परेशानियों को दूर करने के बारे में बताकर एक ट्रेंड शुरू कर दिया है। इस ट्रेंड को अब बॉलीवुड स्टार भी आजमाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बासी रोटी से बना फेस पैक आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों से निजात दिला सकता है।
बासी रोटी से बना ये फेस पैक न सिर्फ आपको स्किन संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने का काम करता है बल्कि आपके चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट, मुंहासें, झुर्रियों और झाइयों से भी छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं बासी रोटी से बने फैस पैक के फायदे।
बासी रोटी से बना फेस पैक आपकी स्किन को मॉश्चराइज करने के साथ-साथ नरिश भी करता है। इस फेस पैक की मदद से आपको सनबर्न और दूसरी स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी आराम मिलता है।
दरअसल बासी रोटी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपकी स्किन के टेक्सचर को बेहतर बनाने और स्किन टोन को भी सुधारने का काम करता है। ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। रोटी में मौजूद नैचुरल लैक्टिक एसिडस्किन को एक्सफोलिएट करता है और स्किन से डेड सेल्स को भी बाहर निकालता है, जिसकी मदद से स्किन नरिश होती है।
बासी रोटी का फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 बासी रोटी को पीस लेना है। अब 2 चम्मच रोटी के चूरे में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाना है। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इस पैक को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और साफ तौलिऐ से पोंछ लें।