Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रूखे-बेजान बालों के लिए बनाएं एलोवेरा ऑयल, जेल से ज्यादा फायदेमंद है ये रेमेडी

Aloe Vera Oil Kaise Banaye: आज हम आपको एलोवेरा जेल नहीं, बल्कि एलोवेरा ऑयल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। ये न सिर्फ आपके बालों की हेल्थ को सुधारेगा बल्कि उन्हें खूबसूरत भी बनाएगा।

रूखे-बेजान बालों के लिए बनाएं एलोवेरा ऑयल, जेल से ज्यादा फायदेमंद है ये रेमेडी

Written by Vidya Sharma |Published : July 1, 2025 8:30 AM IST

Aloe Vera Oil Kaise Bnaye: आपने अपने बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल तो किया होगा, जाहिर ही सी बात है जब घर पर ही बड़ी आसानी से इतनी फायदेमंद चीज उपलब्ध हो रही है तो क्यों न करें! लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा के जेल से ज्यादा इसका तेल फायदेमंद होता है? जी हां आप एलोवेरा का तेल भी बना सकते हैं, बालों की हालत को सुधारने में जेल से भी ज्यादा असरदार साबित होने वाला है। आइए जानते हैं एलोवेरा ऑयल बनाने का तरीका।

बालों के लिए एलोवेरा ऑयल लगाने के क्या फायदे हैं? (Hair Benefits Of Aloe Vera Oil)

आपने एलोवेरा जेल का इस्तेमाल तो किया ही होगा और उसके फायदों के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन जेल से ज्यादा फायदेमंद एलोवेरा ऑयल होता है। कैसे? हम एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों पर बाहर से करते हैं, लेकिन तेल बालों की जड़ों तक जाकर उन्हें पोषण देता है और मजबूत बनाता है। साथ ही रूखे-बेजान और फ्रिजी बालों में भी जान डालने का काम करता है देगा। तो फिर आइए जानते हैं एलोवेरा ऑयल बनाने का तरीका।

आपको एलोवेरा ऑयल बनाने के लिए क्या चाहिए? (Ingredients For Aloe Vera Oil)

एलोवेरा ऑयल बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है-

Also Read

More News

  • एलोवेरा- 1 बड़ी पत्ती
  • नारियल का तेल- 1/2 कप
  • मेथी के दाने- 2 चम्मच
  • बादाम का तेल- 1/2 कप
  • एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंद
  • टी ट्री ऑयल- 2-3 बूंद

नोट- आप चाहें तो सामग्री को दुगनी मात्रा में ले सकते हैं और इसे स्टोर करके रख सकते हैं।

कैसे बनाएं एलोवेरा का तेल (How To Make Aloe Vera Oil)

  • सबसे पहले आप एलोवेरा को अच्छे से धोकर और अंदर का जेल निकालकर मिक्सी में डालकर पीस लें।
  • अब आप एक पैन लें और उसमें नारियल और बादाम का तेल डालकर हल्की आंच में गर्म कर लें।
  • जब तेल में से गर्म हो जाए इसमें एलोवेरा जेल और मेथी के दाने डालकर अच्छे से पकाएं।
  • जब तेल गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर लें और फिर तेल को एयर टाइट कंटेनर में छानकर निकाल दें।
  • आप चाहें तो खुशबू के लिए तेल में एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।\
  • लीजिए तैयार है आपके बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाने वाला एलोवेरा तेल।

बालों पर एलोवेरा तेल कैसे लगाएं? (How To Apply Aloe Vera Oil)

आप बालों को मजबूती देने और उन्हें फ्रीज फ्री बनाने के लिए रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा तेल से स्कैल्प मसाज कर सकते हैं। रातभर तेल लगा रहने दें और फिर सुबह उठकर हेयर वॉश कर लें। खुशबूदार एसेंशियल ऑयल मिला होने के कारण आप इस तेल को रोजाना और बाहर जाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों को पॉल्यूशन से खराब होने से बचाने में मदद करेगा।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

सवाल जवाब (FAQ)

रोजाना बालों में एलोवेरा लगाने से क्या होता है?

अगर आप रोजाना बालों पर एलोवेरा लगाते हैं तो ये हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने, बालों को मजबूती देने, स्कैल्प का पीएच बैलेंस करने, स्कैल्प को नरिश करने और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

एलोवेरा बालों में कितनी देर लगाना चाहिए?

बालों पर 30 मिनट से 1 घंटे तक एलोवेरा लगाकर रखा जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या हम रात भर बालों पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

जी हां, आप रातभर बालों पर एलोवेरा लगाकर सो सकते हैं, क्योंकि ये प्रोटेक्शन की तरह काम करता है और बालों को कंडीशनर करता है।