hamburger icon
A
Read in English

50+ की उम्र में स्किन का ग्लो कैसे बनाए रखें? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपकी उम्र 50 से अधिक हो गई है तो त्वचा का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आप हेयर व स्किनकेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 8, 2026 10:31 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

कुछ महिलाएं 50 वर्ष की उम्र के बाद स्किनकेयर पर पहले जितना ध्यान नहीं दे पातीं। उन्हें यह सब झमेला और मेहनत का काम लगता है। स्किन और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन कहती हैं "लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी मैं कैसे फ्रेश, एनर्जेटिक और ग्लोइंग दिखती हूं। मेरा जवाब हमेशा आसान होता है- किसी भी मुश्किल प्रोसीजर या जादुई ट्रीटमेंट को चुनने के बजाय, मैं एक खास स्किनकेयर रूटीन फॉलो करती हूं।"

उन्होंने बताया कि "मेरा ग्लो लगातार खुद का ख्याल रखने, हेल्दी आदतों और जिंदगी के प्रति पॉजिटिव नजरिए का नतीजा है। मैंने सीखा है कि खूबसूरती का मतलब परफेक्शन के पीछे भागना नहीं है- बल्कि खुद को अंदर और बाहर से बेहतर बनाना है।" इसलिए आज हम शहनाज हुसैन द्वारा अपनाई जाने वाली उनके स्किनकेयर टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें उन्होंने खुद शेयर किया है।

हेल्दी आदतों के साथ दिन की शुरुआत

शहनाज हुसैन बताती हैं कि हर सुबह, मैं एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू मिलाकर अपने दिन की शुरुआत करती हूं। इससे मुझे फ्रेश महसूस होता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है।" आप भी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना शुरु करें और बेहतर रिजल्ट के लिए गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। ताजी हवा में थोड़ी देर टहलें या सुबह-सुबह अपने बगीचे में घास पर नंगे पैर चलें।

बार-बार हेयर वॉश करना

कई बार हम सोचते हैं कि बाल ज्यादा धोने से वे हेल्दी रहेंगे, लेकिन ऐसा न करें। एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप रोजाना बाल धोते हैं तो बालों में नेचुरल नमी कम हो सकती है। साथ ही बार-बार हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल न करें, पॉल्यूशन में घर से बाहर निकलने से पहले बालों को ढकें और केमिकल का इस्तेमाल कम करें, स्कैल्प टाइप के अनुसार प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि मेरे सुबह के रूटीन में ये चीजें शामिल हैं- दिन भर खूब पानी पीना, ताजे मौसमी फल खाना, नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करना, प्राकृतिक विटामिन D के लिए कम से कम 15–20 मिनट धूप में बिताना और मन को शांत रखकर दिन की शुरुआत करना।

फॉलो करती हैं आसान स्किनकेयर रूटीन

एक्सपर्ट बताती हैं "सालों में मैंने महसूस किया है कि स्किनकेयर के मामले में कम चीजें इस्तेमाल करना ही बेहतर होता है। लगातार नए प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय, मैं आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के साथ एक आसान रूटीन फॉलो करती हूं जो मेरी स्किन को हेल्दी रखता है।" जैसे- 

  • अपने चेहरे को हल्के हाथों से साफ करना
  • सुबह और रात में मॉइस्चराइजर लगाना
  • घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना
  • सोने से पहले मेकअप हटाना
  • सोने से पहले चेहरे की मसाज के लिए शुद्ध बादाम का तेल इस्तेमाल करना
  • स्किन को नेचुरली रिपेयर होने के लिए भरपूर नींद लें

उन्होंने बताया कि महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के मुकाबले लगातार रूटीन फॉलो करने से ज्यादा फायदा हुआ है।

असरदार नेचुरल उपाय

ऐसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें जो पीढ़ियों से पारंपरिक ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रही हैं। जो स्किन के लिए सौम्य, सस्ती और घर पर आसानी से तैयार होने वाली होती हैं। आइए शहनाज हुसैन के बताए इन रेमेडीज के बारे में जानें- 

एलोवेरा जेल- स्किन को आराम देने और हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें।

शहद और दही का फेस मास्क- हफ्ते में एक बार, शहद और दही मिलाकर अपनी स्किन को पोषण देने और चमकदार बनाने के लिए लगाएं।

बेसन, हल्दी और दूध- घर पर बना यह फेस पैक धीरे-धीरे डेड स्किन हटा सकता है और त्वचा को मुलायम बना सकता है।

खीरे के टुकड़े- थकी हुई आंखों को ताजगी देने और सूजन कम करने के लिए बहुत अच्छे हैं।

गुलाब जल- इसे नैचुरल टोनर की तरह इस्तेमाल करें, जिससे स्किन तुरंत फ्रेश और नई जैसी हो जाती है।

बादाम का तेल- रात में एक्स्ट्रा नमी के लिए मैं थोड़ी मात्रा में इससे अपनी त्वचा की मालिश करती हूं। सर्दियों में त्वचा को पोषण देने के लिए यह एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी है।

डिस्क्लेमर: हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है। इसलिए कुछ लोगों को कुछ प्रोडक्ट्स या घरेलू नुस्खे सूट कर सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को नहीं। कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार स्किनकेयर प्रोडक्ट चुनने के लिए किसी योग्य डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।