40 के बाद भी चेहरे पर दिखने लगता है बुढ़ापा, इन 4 टिप्स से बढ़ती उम्र में स्किन को रखें जवां

40 plus Beauty Tips : बढ़ती उम्र के साथ-साथ आप अपनी स्किन को यंग दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 7, 2023 7:01 AM IST

40 plus Beauty Tips : हर व्यक्ति खूबसूरत और यंग दिखना चाहता है। खासतौर पर महिलाएं अपनी स्किन को यंग रखना चाहती हैं। इसके लिए वे कई तरह के उपायों का सहारा लेती हैं, लेकिन अक्सर 40 की उम्र के बाद स्किन डल और बूढ़ी होने लगती है। ऐसे में इस उम्र की महिलाओं को अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप 40 के पर भी अपनी स्किन को खूबसूरत और जवां रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ (Some Beauty Tips) खास ब्यूटी टिप् को अपना सकते हैं। इस खास ब्यूटी टिप्स (40 plus Beauty Tips) की मदद से आपकी 40 के पार भी खूबसूरत और यंग नजर आएगी। आइए जानते हैं उन खास टिप्स के बारे में-

बढ़ती उम्र में स्किन पर दिखते हैं ये लक्षण?

उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों में स्किन पर झुर्रियां और फाइन-लाइंस शामिल होती हैं। इसके अलावा स्किन काफी डल नजर आती है। कई महिलाएं अपनी डल स्किन के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेती हें, लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसके लिए आपको अपने रुटीन को बेहतर करने की जरूरत होती है। ताकि आपकी स्किन पर अंदर से ग्लो आ सके।

40 के बाद जवां स्किन के लिए फॉलो करें ये खास टिप्स

स्किन को रखें हाइड्रेट

40 के पार अगर आप अपनी स्किन को जवां रखना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें। इसके लिए न सिर्फ चेहरे पर हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं, बल्कि दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं। साथ ही ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का सेवन करें। इससे आपकी स्किन पर चमक आएगी। 

रोजाना करें योगासन

स्किन को जवां रखने के लिए योग काफी प्रभावी माना जाता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से न सिर्फ आपका शरीर फिट रहता है, बल्कि यह आपकी स्किन को भी जवां रखने में असरदार साबित हो सकता है। इसके साथ ही योगासन आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। 

सनस्क्रीन लगाना न भूलें 

चेहरे पर महंगी-महंगी क्रीम लगाने के बजाय धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह क्रीम आपके चेहरे को सूर्य की किरणों से प्रोटेक्ट कर सकता है, जिससे स्किन पर झुर्रियां, दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। 

मेकअप पर भी दें ध्यान

40 के बाद आपको अपने स्किन के मेकअप पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इस उम्र में डार्क मेकअप से बचें। साथ ही कोशिश करें कि बाहर जाते समय लाइट लिपस्टिक लगाएं। साथ ही आंखों को सुरक्षित रखने के लिए गोगल लगाना न भूलें। इससे आपका लुक काफी यंग नजर आता है। 

40 के बाद महिलाओं को अपनी स्किन का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है, ताकि वह यंग और जवां दिखें। आप इन टिप्स को अपनाकर अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन पर कम उम्र में ही झुर्रियां हो रही हैं तो आप इस स्थिति में एक बार स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source