हाथों का कालापन कैसे साफ करें? 3 नुस्खों से शीशे की तरह चमकेगी स्किन

Dark Hand Treatment: अगर आप अपने हाथों को घिस घिसकर परेशान हो गए हैं, लेकिन फिर भी रंग साफ नहीं हो रहा है तो हमारे बताए 3 में से किसी भी एक नुस्खे को आजमाएं। ये रंगत निखार देगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : August 31, 2025 9:33 AM IST

Hath Saaf Kaise Kare: हममें से कई महिलाएं और यहां तक कि पुरुष भी होंगे, जो टैनिंग की वजह से अपने हाथ काले होने से परेशान होंगे। हाथ हमारे हाथ शरीर के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हिस्से होते हैं, जो धूप, धूल, मिट्टी, पसीने, सूरज की रोशनी व प्रदूषण और बार-बार साबुन के इस्तेमाल से रूखे और काली पड़ने लगते है। खासकर महिलाओं को, क्योंकि वह पार्टी, शादी-ब्याह व डेली वियर के लिए हाल्फ व स्लीवलेस कपड़े पहनती हैं। ऐसे में पूरे शरीर का रंग साफ होना और सिर्फ हाथों का रंग गहरा होना, ये हर किसी को चुभता है।

हमें आपकी फिक्र है, इसलिए आज हम आपको एक नहीं बल्कि 3 ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने हाथों की त्वचा का रंग साफ कर सकते हैं। तो अगर कई चीजें लगाने के बाद भी आपके हाथों का कालापन नहीं गया तो हमारे बताए इन नुस्खों को जरूर आजमाएं। ये आपको देंगे मक्खन से कोमल हाथ।

नींबू और चीनी का स्क्रब

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के कालेपन को हल्का करने में मदद करते हैं, जबकि चीनी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करती है। यह नुस्खा हाथों की डेड स्किन को हटाकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।

इस नुस्खे को बनाने के लिए- 

  • आपको आधा नींबू और 1 चम्मच चीनी की जरूरत है।
  • अब आप आधे नींबू पर 1 चम्मच चीनी डालें और मिक्स कर लें।
  • अब इस नींबू के टुकड़े को अपने हाथों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • करीब 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें।
  • आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही, बेसन और हल्दी का पैक

हाथों का कालापन दूर करने के लिए यह पैक भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक सामग्रियों से बना है। इसे बनाने के लिए दही का इस्तेमालकिया गया है जिसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और काले धब्बों को हल्का करता है। बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है और हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

दही-बेसन का पैक बनाने के लिए आपको- 

  • 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी की जरूरत है।
  • आप इन तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब तैयार पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
  • जब यह थोड़ा सूख जाए तो इसे रगड़कर या पानी से धोकर हटा दें।
  • पहले ही इस्तेमाल में आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।

आलू का रस और गुलाब जल

आपको बता दें कि आलू में 'कैटेकोलेज' नाम का एक एंजाइम होता है जो त्वचा की रंगत को हल्का करने में फायदेमंद होता है। वहीं गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। इस रेमेडी को बनाने के लिए आपको- 

एक कटोरी लें और उसमें 1 चम्मच आलू का रस, जो एक आलू को कद्दूकस करके तैयार किया जाता है और 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स कर दें।

इसके हाथ इस रस को आप रुई की मदद से अपने हाथों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।

समय पूरा होने के बाद हाथ धो लें और देखें कैसे आपके हाथ चमक उठे हैं।

Highlights

  • नींबू में ब्लिचिंग गुण होते हैं।
  • चीनी नेचुरल स्क्रब की तरह असर करती है।
  • आलू के रस से कालापन साफ होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

आप रोज रात को सोने से पहले अपने मेकअप साफ करें और चेहरे पर जो भी लगाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाएं। ये स्किन टोन को मैनेज करने में मदद करेगा।

चेहरे पर कालापन बढ़ने के कारण क्या हैं?

धूप के सम्पर्क में आने से स्किन में मेलनीन का प्रॉडक्शन तेजी से होता है। इससे स्किन की डार्कनेस बढ़ सकती है। वहीं, अनहेल्दी डाइट, कुछ बीमारियों और एलर्जी के कारण भी स्किन का रंग काला पड़ सकता है।

चेहरे पर जमा हुआ मैल कैसे निकालें?

आप अपनी स्किन साफ करन के लिए बेसन, हल्दी, और दूध के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं

काली गर्दन कैसे साफ करें?

आप कुछ घरेलू नुस्खों और अपने शरीर की सफाई रखकर गर्दन का कालापन साफ रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source