
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 10, 2021 6:08 PM IST
जब तक आप इन्हें गहराई से नहीं समझेंगे तब तक पता नहीं चलेगा कि सिर की खुजली का कारण जुएं हैं या डेंड्रफ है.
स्किन संबंधी कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो दिखने में बहुत कॉमन लगती हैं लेकिन असल में खतरनाक होती हैं। जैसे कि डेंड्रफ या रुसी और सिर की जुएं! यह बहुत कॉमन स्किन प्रॉब्लम हैं जिसकी चपेट में दुनियाभर के लाखों लोग हैं। डेंड्रफ का समय पर इलाज न किया जाए तो ये एक खतरनाक मेडिकल कंडीशन बन जाती है जिससे स्कैल्प में रेडनेस, सूजन, खुजली और हल्का खून निकल सकता है। सिर में डेंड्रफ होने का सबसे पहला लक्षण स्कैल्प में खुजली होना है। वहीं, दूसरी ओर, सिर में जुएं होना भी एक कॉमन स्किन समस्या है। अगर लंबे समय तक सिर के जुएं को इग्नोर किया जाए तो इंफेक्शन होने के साथ ही तेजी से हेयरफॉल होने लगता है। दोनों ही स्थितियों में जो सबसे कॉमन है वो है सिर में खुजली होना। अगर आप डेंड्रफ या जुएं की शुरुआती स्टेज में हैं तो कैसे पता चलेगा कि सिर में खुजली का कारण डेंड्रफ है या जुएं? आइए जानते हैं विस्तार से-
जब तक आप इन्हें गहराई से नहीं समझेंगे तब तक पता नहीं चलेगा कि सिर की खुजली का कारण जुएं हैं या डेंड्रफ है। हालांकि डॉक्टर्स कहते हैं कि सिर में डेंड्रफ होना एक गंभीर स्किन कंडीशन है, जो अक्सर तब होती है जब स्कैल्प ड्राई होती है या सिर की स्किन को नमी नहीं मिल पाती है। डेंड्रफ होने पर स्कैल्प में या बालों के बीच में सफेद पपड़ी दिखने लगती है। जब डेंड्रफ की खुजली होती है तो सिर में खुजली के साथ ही जलन और हल्का दर्द होने लगता है। जबकि जुएं बालों के बीच में रहकर स्कैल्प से चिपक जाती है और व्यक्ति का खून पीती है। सिर में जुएं होना डेंड्रफ होने से ज्यादा क्रिटिकल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो जुएं एक व्यक्ति से दूसरे के सिर में जा सकती हैं और दूसरा ये कि बालों में जुएं होने से बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और क्वॉलिटी भी खराब होती है। हालांकि जुएं किसी तरह की बीमारी या संक्रमण नहीं फैलाती हैं। सिर में जुएं होने के निम्न कारण हो सकते हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.