कड़ाके की ठंड में अपने मेकअप को Flaky होने से कैसे बचाएं?

Winter Makeup Ke Liye Tips: क्या सर्दियों में आपका मेकअप भी कुछ समय बाद पैची या फ्लैकी सा होने लगता है? यानी कि सूखने लगता है या पपड़ीदार दिखने लगता है? अगर हां तो 3 उपायों को अपनाकर स्किन को हेल्दी बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 26, 2025 4:23 PM IST

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में हमारी स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह की क्रीम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। अब त्वचा के सूखने का कारण यह है कि ठंडी हवाएं बहुत ही ज्यादा शुष्क होती हैं। जब यह चेहरे पर लगती हैं तो त्वचा की बची-कुची नमी को भी खत्म कर देती हैं। अब अगर आप ड्राई स्किन पर मेकअप करेंगी तो जाहिर सी बात है वह कुछ समय बाद निकलने लगेगा या पपड़ी सा जमने लगेगा।  

ऐसे में महिलाओं को यही डर बना रहता है कि अगर किसी के सामने मेकअप फ्लैकी होकर निकलने लगा तो कितनी उन्हें कितनी शर्म आएगी। हम नहीं चाहते कि आप कभी ऐसी स्थिति में पड़ें। इसलिए आज हम आपको 3 बहुत ही असरदार तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और मेकअप फ्रेंडली बना सकते हैं।

पहला तरीका है बेसिक स्किन केयर

हम सभी अपनी त्वचा को सुंदर तो बनाना चाहते हैं, लेकिन सही स्किन केयर को फॉलो करने की आदत को कभी सीरियसली नहीं लेते हैं। यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेसिक स्किन केयर को फॉलोकरें।

इसमें कई स्टेप्स आते हैं, जैसे पहले माइल्ड फेस वॉश से क्लीन करना, फिर टोनर स्प्रे का इस्तेमाल, फिर स्किन और एज के हिसाब से सही सीरम, इसके बाद मॉइस्चराइजर और फिर आखिर में सनस्क्रीन। इनके बाद आप अपना मेकअप शुरू करती हैं तो वह फ्लैकी नहीं होगा। साथ ही मेकअप के बाद स्किन हेल्दी और फ्लॉलेस नजर आएगी। 

लिक्विड प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

आजकल मार्केट में कई अलग-अलग प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट आ गए हैं। यानी कि कुछ पाउडर फॉर्म में मिल जाएंगे और कुछ लिक्विड। महिलाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार इनका चुनाव करती हैं। सर्दियों में अधिकतर समय हमारी स्किन ड्राई ही रहती है।

ऐसे में आपको लिक्विड फाउंडेशन, प्राइमर और सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अगर आपकी स्किन ही ऑयली है तो फिर पाउडर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। मेकअप के बाद स्किन फटी हुई नजर न आए, इसके लिए मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

स्टीम लेना भी है जरूरी

देखें, अक्सर हमारा मेकअप इसलिए फटा हुआ नजर आता है, क्योंकि पोर्स साइज बड़े होते हैं। ऐसे में आप स्टीम लेकर लार्ज ओपन पोर्स को छोटा कर सकते हैं। जिससे मेकअप के बाद स्किन क्लीयर नजर आएगी। इसके अलावा आप हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, फेस पाउडर का इस्तेमालकम मात्रा में करें क्योंकि यह त्वचा को और रूखा बना देता है। इसके अलावा महंगे प्रोडक्ट की ओर बढ़ने से पहले मेकअप की सही लेयरिंग करना सीखें, ताकि आपका मेकअप फ्लैकी या पपड़ीदार न दिखे।

Highlights

  • स्किन को हाइड्रेट रखने से मेकअप फ्लैकी नहीं होगी।
  • सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी होगी।
  • स्टीम लें ताकि लार्ज स्किन पोर्स का साइज कम हो और मेकअप फ्लोलेस नजर आए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ज्यादा मेकअप करने से क्या होता है?

अगर आप ज्यादा मेकअप करते हैं तो ये आपकी त्वचा को हल्का डल कर सकता है, स्किन को डैमेज कर सकता है और नेचुरल निखार को कम कर सकता है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 टिप्स क्या हैं?

आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

चेहरे का कालापन दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

आप रोज रात को सोने से पहले अपने मेकअप साफ करें और चेहरे पर जो भी लगाएं अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाएं। ये स्किन टोन को मैनेज करने में मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source