Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में स्किन की ड्राइनेस बढ़ाती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जानें ड्राइनेस से छुटकारा पाने के 5 अचूक उपाय

Skin care tips in summer: स्किन को हेल्दी रखने के लिए गर्मियों के दिनों में बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन फिर भी कुछ गलतियों के कारण ड्राइनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

गर्मियों में स्किन की ड्राइनेस बढ़ाती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जानें ड्राइनेस से छुटकारा पाने के 5 अचूक उपाय

Written by Mukesh Sharma |Published : June 21, 2023 4:03 PM IST

Natural moisturizer for dry skin in summer: गर्मियों के दिनों में स्किन को हेल्दी रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ज्यादा गर्मी और पसीने के कारण कई बार स्किन में खुजली व जलन जैसी समस्याएं तो रहती है। लेकिन गर्मियों के दिनों में स्किन में रूखेपन की समस्या भी काफी देखी जाती है, जिस प्रकार सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या रहती है उसी प्रकार गर्मियों के कारण भी काफी स्किन ड्राइनेस की समस्या होती है। गर्मियों में खासतौर पर ऐसा हमारे द्वारा ही की गई कुछ गलतियों के कारण होता है जैसे ज्यादा समय तक धूप में रहना, पूल में ज्यादा समय बिताना या फिर AC में रहने की आदत। गर्मियों के दिनों में इन तीनों में से किसी एक आदत या गलती के कारण हमारी स्किन भी ड्राइनेस की शिकार हो जाती है। लेकिन कुछ नेचुरल तरीके हैं, जिनकी मदद से स्किन के सामान्य मॉइश्चर को मेंटेन करके रखा जा सकता है। चलिए जानते है गर्मियों में स्किन ड्राइनेस दूर करने के तरीके

भाप लेकर सोएं

गर्मियों में स्किन के मॉइश्चर को बनाए रखने के लिए भाप लेना बहुत फायदेमंद माना जाता है। भाप लेने से स्किन के डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं और पोर्स खुल जाते हैं, जिससे स्किन का नेचुरल मॉइस्चर सिस्टम भी सही से काम करने लगता है। गर्मियों में हफ्ते में कम से कम 3 बार भाप जरूर लेनी चाहिए।

मेकअप उतार दें

मेकअप आपकी स्किन को अच्छा दिखा सकता है, लेकिन अंदर ही अंदर नुकसान भी पहुंचा रहा होता है। अगर आपकी स्किन में ड्राइनेस की समस्या हो रही है, तो शायद मेकअप के कारण ऐसा हो रहा है। रात को सोने से पहले मेकअप को उतार दें और ताजे पानी से मुंह धोकर सोएं। साथ ही आपको दिन में भी जितना हो सके कम से कम समय के लिए ही मेकअप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

Also Read

More News

रात को उठकर मुंह धोएं

अगर आप रात को बीच में उठ जाते हैं, तो आप एक बार मुंह धो सकते हैं। यह प्रैक्टिस करना आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। ऐसा करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी को मेंटेन करने में मदद मिलती है। हालांकि, अगर आप रात के समय मुंह नहीं धोना चाहते हैं, तो सोने से ठीक पहले भी एक बार मुंह धो सकते हैं।

फ्रूट मास्क का करें उपयोग

खासतौर पर स्किन ड्राइनेस की समस्या को दूर करने के लिए फ्रूट मास्क को काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि आपको स्किन में ड्राइनेस रहती है, तो आप पपीते, केले, तरबूज या फिर स्ट्रॉबेरी से फेस मास्क तैयार करके रात के समय उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कम से कम 20 मिनट तक लगाएं और फिर ताजे पानी से मुंह धो लें।

सूती चादर का बिछाएं

आप सोते समय किस तरह के कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी आपकी स्किन हेल्थ को प्रभावित करता है। कुछ प्रकार के कपड़े स्किन में इरिटेशन पैदा कर देत हैं, जिससे ड्राइनेस की समस्या रहती है। इसलिए रात को सोते समय सूती चादर बिछाएं और ओढ़ने के लिए भी सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो घर पर उसका इलाज करने की कोशिश करने से पहले एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए