Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जल्दी खराब हो जाता है मेकअप? लॉन्ग लास्टिंग रखना है तो प्राइमर की जगह इस चीज का करें इस्तेमाल

How to maintain makeup for long time: मेकअप करना जितना मुश्किल है उस से भी ज्यादा मुश्किल उसे मेंटेन करना होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग आप मेकअप प्राइमर की जगह कर सकती हैं और इससे आपको मेकअप मेन्टेन करने में भी मदद मिलेगी।

जल्दी खराब हो जाता है मेकअप? लॉन्ग लास्टिंग रखना है तो प्राइमर की जगह इस चीज का करें इस्तेमाल

Written by Mukesh Sharma |Published : September 15, 2022 4:43 PM IST

Makeup sunscreen: मेकअप करना लड़कियों को कितना पसंद होता है, इस बारे में तो सब जानते हैं। लड़कियां मेकअप करने में कितना वक्त लगाती हैं, इस बारे में भी उन पर बहुत मीम्स बनते हैं, लेकिन लड़कियों को इस बात की चिंता नहीं होती है। चिंता होती है तो सिर्फ इस बात की कि जो मेकअप वो कर रही हैं उसे लॉन्ग लास्टिंग कैसे रखा जाए। इतनी देर मेहनत करके किया गया मेकअप अगर जल्दी खराब हो जाए तो बहुत बुरा लगता है, ये बात तो सच है। लेकिन आज हम आपको खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी खास मेहनत के अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रख सकती हैं। अगर आपको भी मेकअप को मैन्टेन रखने में परेशानी होती है, तो इस खास तकनीक से आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकती हैं -

प्राइमर की जगह यूज करें सनक्रीन

आपको भी शायद यह पढ़कर चौंक गई होंगी कि क्या मेकअप प्राइमर की जगह सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है? और इसका जवाब हां है। दरअसल प्राइमर का मेन काम आपकी स्किन को स्मूथ बनाना होता है, जो काम सनस्क्रीन भी बखूबी से कर सकती है। सनस्क्रीन आपकी स्किन पर एक खास परत बना देता है, जिसे मेकअप के केमिकल प्रोडक्ट्स आपके पोर्स के अंदर नहीं जा पाते हैं और आपका मेकअप लॉन्ग लास्टिंग भी रहता है।

स्मूथ त्वचा क्यों है जरूरी

अगर आपको मेकअप करना पसंद है, तो आपको इस बात का भी पता होना जरूरी है कि सबसे बढ़िया मेकअप स्मूथ त्वचा पर ही होता है। अगर आपकी स्किन स्मूथ नहीं है, तो मेकअप स्मज होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वहीं रुखी त्वचा पर मेकअप बहुत ही कम समय निकलता है और खराब हो जाता है।

Also Read

More News

कौन सी सनस्क्रीन है जरूरी

अगर आपको सनस्क्रीन का इस्तेमा मेकअप के नीचे करना है, तो थोड़ा सोच-समझकर ही सनस्क्रीन को खरीदना होगा। आप एसपीएफ 50 या उससे ऊपर की कवरिंग वाली सनस्क्रीन ले सकती हैं। साथ ही अपने लिए ऐसी सनस्क्रीन चुने जो आपकी स्किन टाइप को सूट करे। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको ज्यादा हाइड्रेट सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है। वहीं रूखी त्वचा वाली महिलाओं को स्किन को हाइड्रेट करने वाली सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेकअप करने से 10 पहले ही लगाएं

अगर आप मेकअप करने जा रही हैं और उससे पहले सनस्क्रीन लगा रही हैं, तो ध्यान रहे कम से कम आपको 10 मिनट का गैप रखना है। सनस्क्रीन से अपने चेहरे पर एक परत बना लें और फिर 10 मिनट तक चेहरे को हवा लगने दें। ऐसा करने पर सनस्क्रीन आपकी स्किन के साथ अच्छे से ब्लेंड हो जाती है और फिर उसके ऊपर मेअकप अप्लाई करने में आसानी रहती है।