बाल हो रहे हैं जड़ से सफेद, इन 5 आसान तरीकों से छुपाएं सफेद होते बाल

क्या आप सफेद होते बालों से हैं परेशान? इन बेहद ही आसान उपायों को आप जरूर ट्राई करें। सफेद होते बाल बिल्कुल भी नजर नहीं आएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 21, 2021 2:50 PM IST

How to Hide Grey Hair in Hindi: आज कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद (Grey Hair) होने लगे हैं। इसकी मुख्य वजह है बालों का सही तरीके से देखभाल ना करना, अधिक केमिकल युक्त शैम्पू लगाना, हेयर कलरिंग प्रोडक्ट्स का यूज, गड़बड़ खानपान आदि। यदि आपके बाल भी जड़े से सफेद नजर आना शुरू हो गए हैं, तो इसे छुपाने के लिए और ज्यादा हेयर कलर का इस्तेमाल ना करें। आप सफेद होते बालों को आसान तरीकों से भी छुपा सकते हैं। हम आपको बेहद ही आसान उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप जरूर ट्राई करें। सफेद होते बाल (Grey Hair Tips) बिल्कुल भी नजर नहीं आएंगे।

सफेद बालों को छुपाने का तरीका (How to Hide Grey Hair)

1 बाल लंबे हैं और खोलकर रखने से सफेद बाल दिखते हैं, तो इन्हें बांध कर रखें। चोटी या जुड़ा बनाएं। जुड़ा बनाकर रखने से सफेद बाल जो अंदर की तरफ हैं, वे पूरी तरह से ही छिप जाएंगे। हालांकि, ये स्टाइल आप कहीं बाहर जाते समय अपना सकती हैं। घर पर आप बालों को थोड़ा हल्का ही बांध कर रखें, क्योंकि सारा दिन जुड़ा बनाकर रखने से स्कैल्प पर नमी बनती रहेगी, जो बालों के गिरने का भी कारण बन  सकते हैं।

2 बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो केमिकल युक्त शैम्पू के इस्तेमाल से बचें। ड्राई शैम्पू खरीदें। इस शैम्पू से बालों के तेल आसानी से एब्जॉर्ब हो जाते हैं। बाल बनते हैं लहरदार, जिससे सफेद बाल नजर (Grey Hair Tips in Hindi) नहीं आते हैं। यह बालों के अधिक तैलीय होने की समस्या को भी कम करता है।

3 बालों को इस तरह डिवाइड करें, ताकि सफेद बाल ना दिखें। आप इसके लिए बालों की पार्टिशन (Home remedies for gray hair) बदलें। हर दिन बालों को अलग-अलग पार्टिशन में बदलने से आप अट्रैक्टिव भी लगेंगे और सफेद बाल भी काफी हद तक छिप जाएगा। ऐसा करने से बालों में वॉल्युम भी नजर आता है।

4 हाइलाइट्स के जरिए भी बालों की सफेदी को छुपाया जा सकता है। यदि आपके बाल जड़ से सफेद हो रहे हैं, तो उन्हें हाइलाइट्स करा लें।

5 बालों की जड़ों में हेयर स्प्रे लगाना शुरू कर दें। ऐसा करने से सफेद बाल नजर नहीं आएंगे और बाल खूबसूरत भी दिखेंगे। हेयर स्प्रे को जड़ों तक लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source