
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Baalo Ke Tezi Se Jhadne Par Kya Kare: हर कोई बालों के झड़ने से इतनी परेशान है कि सिर पर कंघी से लेकर हाथ फेरने तक, जब भी बालों पर हाथ लगाते हैं तो इतनी तेजी से हेयर फॉल होता है कि जैसे गंजे हो गए हों। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा ना? इसलिए आज हम आपको एक ऐसा एंटी-हेयर फॉल नुस्खा बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने तेजी से झड़ते बालों को रोक सकते हैं। इस नुस्खे को बनाने के लिए गुड़हल के लाल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं गुड़हल के फूल से हेयर फॉल कैसे रोकें।
आज हम आपको एक ऐसा हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं। गुड़हल के फूल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये हमारे बालों का झड़ना रोकने के साथ उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं बालों का झड़ना रोकने के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं। (Balo Ka Jhadna Rokne Ke Liye Hair Mask)
हम आपको गुड़हल के फूलों से जो हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने वाले हैं, उसके लिए आपको 4-5 गुडहल के फूल, 3 चम्मच आंवला पाउडर, 2 चम्मच मेथी दाना पाउडर और 2 चम्मच जटामांसी पाउडर की जरूरत है। आइए अब हेयर हेयर मास्क बनाने का तरीका जानें।
सबसे पहले आप मिक्सी में गुड़हल के फूलों के साथ पानी डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसमें तीनों तरह के पाउडर डालकर मिक्स कर लें। जरूरत पड़े तो आप इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर सकते हैं। लीजिए तैयार है एंटी-हेयर फॉल मास्क। अब आप इसे अपनी स्कैल्प से बालों की टिप तक लगाएं और फिर 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें।
जैसे ही आप इस हेयर मास्क को वॉश करेंगे तो आपको पहले ही इस्तेमाल में असर महसूस होगा। इस नुस्खे में मेथी का इस्तेमाल किया गया है जो प्रोटीन से रिच होता है और हेयर फॉल रोकने के साथ बालों का विकास भी करता है। साथ ही आंवला तो बालों को काला बनाए रखने, झड़ना रोकने और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में फायदेमंद होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल का तेल, अरंडी का तेल, भृंगराज तेल और आंवला का तेल फायदेमंद है।
विटामिन बी 12 की कमी से बालों के झड़ने की समस्या होती है।
अगर आपके बाल तेजी से झड़ने लगें हैं तो तुरंत ही किसी बालों के डॉक्टर यानी कि ट्राइकोलॉजिस्ट को दिखाएं।
जब हमारे बालों को पूरी तरह से पोषण न मिलने के कारण हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं।