Dark Eyelashes Naturally : आंखें अगर खूबसूरत हों, तो चेहरा की भी खूबसूरती झलकने लगती है। खासतौर पर आंखों की पलकें अगर लंबी और घनी हो तो आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा देती हैं। ऐसे में कई महिलाएं अपनी आंखों की पलकों को मोटा और घना बनाने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी अपने आंखों की पलकों को मोटा और घना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरह के नुस्खों को आजमाया (how to make your eyelashes darker permanently ) जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ खास घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आप कुछ ही दिनों में अपने आंखों की पलकों को मोटा और घना कर सकते हैं। आइए जानते हैं पलकों को मोटा और घना ( how to get thick eyelashes naturally ) करने के घरेलू उपाय?
पलकों को डार्क करने के लिए आप ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल की अधिकता होती है, जो बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है। ऐसे में पलकें घनी और लंबी करने के लिए ग्रीन टी का प्रयोग करें। इसके लिए आप हर रोज ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इससे बेहतर रिजल्ट ( Dark Eyelashes naturally )मिलेगा। इसके अलावा आंखों पर ग्रीन टी का बैग रखने से भी काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
पलकों को डार्क करने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे पलकें मजबूत और घनी बन सकती है।
ऑलिव ऑयल में फेनोलिक यौगिक भरपूर रूप से होता है। यह यौगिक पलकों की ग्रोथ को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले पलकों पर ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
विटामिन ई बाजान में आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इस कैप्सूल से ऑयल निकालकर अपनी पलकों पर लगाएं। इससे पलकों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। साथ ही पलकें झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है।
नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। नारियल तेल में प्रोटीन की अधिकता होती है, जो पलकों को खूबसूरत और घना बनाने में प्रभावी है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले नारियल तेल को अपनी पलकों पर लगाएं। इससे आपकी पलकें घनी और लंबी हो सकती हैं।
पलकों को लंबा और घना करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपके पलकों के बाल काफी झड़ रहे हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Follow us on