हैवी बियर्ड से अपने लुक को बनाएं परफेक्ट, पतली दाढ़ी को इस तरह करें मोटा

Heavy Beard : क्या आप चाहते हैं कि आपका बियर्ड काफी हैवी हो? अगर हां, तो इसके लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं हैवी बियर्ड पाने के लिए क्या करें? 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 23, 2023 9:34 AM IST

Heavy Beard : इन दिनों बियर्ड लुक का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। अधिकतर लड़के अपने लुक को बियर्ड बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ पुरुषों की दाढ़ी का विकास काफी कम होता है। ऐसे में बियर्ड लुक पाना काफी कठिन हो जाता है। इस स्थिति में आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आप बियर्ड लुक पा सकते हैं। इन उपायों से बियर्ड के बालों की ग्रोथ बेहतर होने के साथ-साथ बालों में होने वाली परेशानियां भी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं बियर्ड लुक पाने के लिए क्या करें?

हैवी बियर्ड पाने के आसान से उपाय - Tips for Heavy Beard

बायोटीन सप्लीमेंट्स

बियर्ड की ग्रोथको बेहतर करने के लिए बायोटिन सप्लीमेंट्स आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से आपके मौजूदा बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह आपके झड़ चुके बालों को वापस लाने में भी प्रभावी हो सकता है। यह आपके सिर के बालों की ग्रोथ को भी बेहतर कर सकता है। हालांकि, बायोटीन सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

बादाम तेल से करें मसाज

बियर्ड की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम तेल में विटामिन ई भरपूर रूप से पाया जाता है, जो आपके बियर्ड के बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले बादाम का तेल अपनी हथेली पर लें। इसके बाद इस तेल से अपने बियर्ड की मसाज करें। रोजाना रात में इससे बियर्ड की मसाज करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी

टी ट्री ऑयल से करें मसाज

दाढ़ी की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। साथ ही डैंड्रफ और झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकता है। टी ट्री ऑयल में आप थोड़ा का कैस्टर ऑयल मिक्स करके रोजाना रात में इससे मसाज करें। इससे आपके बियर्ड की ग्रोथ अच्छी होगी।  

ट्रिमिंग पर दें ध्यान

बियर्ड को बढ़ाने के लिए आपको नियमित रूप से ट्रिमिंग की जरूरत होती है। ट्रिमिंग की मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह आपके लुक को भी बेहतर कर सकता है।

बियर्ड बढ़ाने के लिए आप इन असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हर व्यक्ति पर यह उपाय समान रूप से लाभकारी नहीं हो सकते हैं। इसलिए आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। अधिक परेशानी होने पर आप एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source