
Also Read
ग्रीन टी से फटी एड़ियों का आसान इलाज।© Shutterstock
सुंदरता की अगर बात करें तो वो तभी सम्पूर्ण है जब वह सिर से लेकर पैर तक हो। अगर आपका चेहरा बहुत ही सुंदर है लेकिन पैरों में दरारे हैं तो वह बहुत ही खराब लगता है। ज्यादातर लोगों को पैरों में धुल-मिट्टी की वजह से पैरों में दरारे आ जाती हैं। कुछ लोगों का वैसे ही होती रहती हैं। अगर आपकी कभी एड़ियां फटी हों तो आपको पता ही होगा कि इसमें दर्द भी होता है। अगर इसका सही समय पर इलाज न हो तो इसे ब्लड भी निकल सकता है। यह सिर्फ दर्द ही नहीं देता इससे पैरों की सुंदरता भी चली जाती है। अगर आपके भी पैरों में भी दरार पड़ती रहती है तो अपको इससे छुटकारा दिलाने का रामबाण इलाज भी है। ग्रीन टी से फटी एड़ियों का आसान इलाज संभव है।
ये भी पढ़ेंः जवां व ग्लोइंग स्किन के लिए डायट में शामिल करें ये 7 फल व सब्जियां।
ग्रीन टी कैसे है फायदेमंद
अभी तक आपने ग्रीन टी के पीने के फायदे बहुत सुने होंगे लेकिन यह पैरों की दरारों को भी ठीक कर सकता है। वैसे तो ग्रीन टी को पीने से स्किन को फायदा तो मिलता ही है लेकिन एड़ियों के लिए इसे पीना नहीं है। एड़ियों के लिए ग्रीन टी को पैरों को इसे धोना होता है। ग्रीन टी से पैरों कुछ हफ्ते धो ने से ही दरारें समाप्त हो जाती हैं। ग्रीन टी से पैरों को धोने से पैर सुंदर और मुलायम हो जाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले ग्रीन टी की कुछ पत्तियों को उबाल लें और इसको किसी बड़े बर्तन में डालकर पानी उतना भरें जितने में आपके पैर डूबे रहें। पैर को कुछ देर तक इस पानी में डूबाकर रखना है और फिर पैर को इसी पानी से धोना है।
यह भी पढ़ेंः सरसों तेल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कौन-कौन से हैं फायदे।
एड़ियों में दर्द और दरारें ज्यादा हैं तो आधा टब पानी में 1 चौथाई नारियल तेल मिलाएं और 20 मिनट के लिए पैरों को भिगो कर रखने से फायदा होता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड फटी एड़ियों को नमी पहुंचाता है और मुलायम करता है।