पतली और फीकी आइब्रो से को मोटा करने के लिए रात में अपनाएं ये 3 नुस्खे, सुबह-सुबह खिला-खिला दिखेगा चेहरा

Thick and Dark Eyebrows  : आइब्रो को मोटा और घना करने के लिए आप कई तरह के नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 1, 2023 1:57 PM IST

Thick and Dark Eyebrows  : हर महिला चाहती है कि उसकी आइब्रो मोटी और घनी हो, इसके लिए वे कई तरह के प्रयास में भी जुट जाती हैं। दरअसल, जब आइब्रो मोटी और घनी होती है, जो आंखों की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी आइब्रो मोटी और घनी हो जाए। लेकिन सभी लोगों का रहन-सहन और हार्मोन अलग होता है, ऐसे में सभी की मोटी और घनी आइब्रो हो ये जरूरी नहीं होता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी आइब्रो मोटी हो, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं आइब्रो को मोटी और घनी करने का आसान सा तरीका क्या है?

कैस्टर ऑयल से आइब्रो को करें मोटा

घनी आइब्र के लिए आप कैस्टर ऑयल का प्रयोह कर सकते हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आइब्रो को मोटा बनाए रखने में असरदार हो सकता है। इसका प्रयोग आप रात को सोने से पहले करें। रात को सोने से पहले आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करने से आइब्रो को मोटा और घना किया जा सकता है।

सोते समय आइब्रो पर लगाएं नारियल तेल

खूबसूरत आइब्रो के लिए सोते समय आइब्रो पर नारियल तेल से मसाज करें। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। दरअसल, नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जिससे आइब्रो को मोटा करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे खूबसूरती में भी चार चांद लग सकता है।

ऑलिव ऑयल आइब्रो को घना करने में है फायदेमंद

आइब्रो को घना करने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए अपनी हथेली पर 1 से 2 बूंदे ऑलिव ऑयल की लें। इसके बाद इसे आइब्रो पर लगाएं और मसाज करें। रोजाना इस तेल से मसाज करने से आइब्रो मोटी हो सकती है।

आइब्रो को मोटा और घना करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।