Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Bride To Be Ke Liye Juice: आने वाले तीन महीनों यानी कि अक्टूबर नवंबर व दिसंबर में कई लड़कियों की शादी होने वाली है, ऐसे में सभी ने पार्लर जाना और तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया होगा। हर लड़की अपनी शादी तक चेहरे पर नेचुरल निखार पाना चाहती है, लेकिन भला केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करके किसे नेचुरल ग्लो मिला है! होने वाली नई दुल्हनें कुछ ऐसा चाहती हैं जो बॉडी को डिटॉक्स भी करे और चेहरे पर निखार भी लाए
हमें आपकी फिक्र है, इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे अगर आपने अभी से पीना शुरू कर दिया तो शादी के दिन तक आपका चेहरा गुलाबी निखार के साथ और भी खूबसूरत हो जाएगा। तो फिर देर किस बात की है, आप पार्लर से अपने ट्रीटमेंट भी लेते हैं और इस खास ड्रिंक को भी पीते हैं। ये दोनों मिलाकर ऐसा रिजल्ट देंगे कि हर कोई आप ही को देखता रहेगा।
आज हम आपको आंवला से तैयार एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीकाबताने वाले हैं, जो ग्लोइंग स्किन की अचीवमेंट करने में आपकी मदद करेगी। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डिटॉक्सीफिकेशन करता है, एंटीऑक्सीडेंट स्किन को रेडिएंट ग्लो देते हैं व दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आइए आपको जूस बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों के बारे में बताएं।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 आंवला, 1 चुकंदर, 1 सेब, 3-4 पुदीने की पत्तियां, सेंधा नमक और चिया सीड्स। अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी है तो उसे स्किप कर सकते हैं। इसी के साथ आपको 1 गिलास पानी की भी जरूरत है। आइए अब हम आपको ग्लोइंग स्किन जूस बनाने का तरीकाजानें।
जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवला, चुकंदर व पुदीने की पत्तियों को काट लें। इसके बाद मिक्सी लें और उसमें कटी हुई सामग्री, सेंधा नकम और चिया सीड्स व पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसे छानकर भी पी सकते हैं और बिना छाने भी।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया गया है। ये आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने, त्वचा में लालिमा देने व नेचुरल पिंकिश ग्लो देने में मदद करेगा। इसी के साथ इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो पिगमेंटेशन को कम करने व त्वचा को साफ करने के लिए फायदेमंद साबित होता है। आप इस जूस को अपनी डेली डाइट में एक बार शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।
चेहरे का कालापन कम करने के लिए चेहरे पर बीटरूट के फेस मास्क लगाए जा सकते हैं। बीटरूट लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।