
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 19, 2023 11:31 AM IST
Coconut oil for Wrinkles : उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन-लाइंस नजर आना सामान्य है, लेकिन अगर उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं तो इसकी वजह से कई लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपनी स्किन की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। झुर्रियों के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह स्किन में नमी को बढ़ाता है। इससे स्किन को डैमेज होने से रोका जा सकता है। साथ ही झुर्रियां और फाइन-लाइंस कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं चेहरे की लटकती झुर्रियों को कम करने में नारियल तेल कैसे है फायदेमंद और कैसे करें इसका इस्तेमाल?
नारियल का तेलत्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, जो कोलेजन उत्पादन में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह आपकी स्किन की कोशिकाओं को पुनर्जनन में बढ़ावा करता है, जिसके आपकी स्किन अधिक लोचदार और टाइट हो जाती है। नियमित रूप से नारियल तेल के प्रयोग से आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इससे स्किन की कई अन्य परेशानियों को कम किया जा सकता है।
झुर्रियों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच पानी और वर्जिन नारियल तेल की कुछ बूंदों को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। नियमित रूप से इस तरह से नारियल तेल लगाने से झुर्रियां कम हो सकती हैं।
झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानियों से राहत पाने के लिए कैस्टर ऑयल और नारियल तेल का मिश्रण चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2-3 बूंदेंं नारियल तेल लें, इसमें 2-3 बूंदें अरंडी का तेल मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर एप्लाई करें। इससे कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानियों को कम करने के लिए नारियल तेल फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी खराब हो रही है तो ऐसी स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह लें।