Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lemon And Honey For Skin: गर्मियों ने दस्तक दे दी है और शायद दोपहर के समय होने वाली तेज धूप और गर्मी से आपको ट्रेलर मिल गया है कि आने वाली गर्मियां कितनी भयंकर होने वाली है। अब फिर से वही चेहरे पर पसीना और चुभने वाली धूप, जो आपके सारे निखार को खत्म कर देगी। धूप और धूल-मिट्टी के बीच लगातार काम करने की वजह से अक्सर हाथों की त्वचा पर जिद्दी निशान पड़ जाते हैं। अलग-अलग बचाव और स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मदद से हमने चेहरे के निखार को बनाए रखने में कुछ हद तक सफल हो जाते हैं, लेकिन हाथों की त्वचा पर होने वाली टैनिंग साफ दिखती है। लेकिन आपको चेहरे की स्किन के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से धूप के कारण हाथों पर हुई टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख में हम नींबू व शहद के खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।
जहां नींबू विटामिन सी कई ऐसी खास नेचुरल चीजों का सोर्स है, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ये खास तत्व आपकी स्किन से डेड स्किन सेल्स हटाने में मद करते हैं। वहीं शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम करता है। ऐसे में जब आप 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर हाथों पर लगाती हैं, तो यह मिश्रण त्वचा की सफाई के साथ-साथ उसे पोषित भी कर देता है।
असल में नींबू त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है। जब आप इसका इस्तेमाल त्वचा पर करती हैं तो यह शहद त्वचा को सूखने से बचाने का काम करता है, जिससे हाथ सॉफ्ट और चमकदार दिखने लगते हैं। नियमित इस्तेमाल से जिद्दी कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
सबसे पहले आप अपने हाथों को हल्के साबुन से धो लें। अब आप इस पर नींबू और शहद का मिश्रण लगाकर 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह हल्का सुख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप बेहतर परिणाम चाहती हैं तो हफ्ते में 2–3 बार इसका उपयोग करें, आपकी त्वचा साफ नजर आएगी।
विशेषज्ञ बताते हैं कि यह मिश्रण केवल त्वचा का कालापन ही नहीं हटाता, बल्कि त्वचा को मुलायम, साफ और हेल्दी भी बनाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन से भी बचाते हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।