
Also Read
Rainy Season Mai Skin Care Kaise Kare: बारिश का मौसम शुरू होते ही उमस शुरू हो जाती है और फिर पूरे शरीर में जो चिपचिपापन होना भी तय है। खासकर चेहरे की बात करें तो बार-बार तेल जमा होना और स्किन का डल होना जैसी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर स्किन केयर पर ध्यान न दिया गया तो चेहरा काला नजर आ सकता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने काभी खतरा बढ़ सकता है।
हालांकि, कुछ नेचुरल तरीके हैं, जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में होने वाले इस चिपचिपेपन से अपनी स्किन का बचाव कर सकते हैं और साथ ही में इस मौसम में के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं के खतरे को कम कर सकते हैं। जानें क्या हैं ये खास देसी नुस्खे।
अगर आपके चेहरे पर चिपचिपाहट की वजह से बार-बार तेल जमा हो जाता है तो ये एक्ने-पिंपल्स, झाइयों और डलनेस का कारण बनता है। चेहरे को दिन में दो से तीन बार न धोया जाए तो आपकी खूबसूरती कम हो सकती है और रोज चेहरा काला दिख सकता है। आइए जानते हैं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कौन से 3 नुस्खे असरदार हैं।
जिस तरह खीरा हमारे शरीर को ठंडा रखता है और हाइड्रेट रखता है, उसी तरह अगर आप खीरे के रस को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो ये गर्मी से होने वाले एक्ने की समस्या को कम करने का काम करता है और स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।
मार्केट से फ्रूट फेशियल किट खरीदने से बेहतर है कि आप घर पर रखे पपीते के गूदे को पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये टैनिंग दूर करने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट भी करेगा और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करेगा। आप चाहें तो पपीते के गूदे में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
चेहरे पर जमे तेल को साफ करने और रंगत को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही मुल्तानी मिट्टी के स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग गुण आपकी त्वचा से फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मदद करेंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप सुबह उठकर अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल, गुलाब जल या फिर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे पर चिपचिपाहट न हो इसलिए लिए आप समय समय पर फेस वॉश करें, स्किन को एक्सफोलिएट करें और जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
रेनी सीजन में चेहरे पर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए