चेहरे से sleep lines हटाने के 3 आसान तरीके

सोने के बाद चहरे पर होने वाली झुर्रियों को ऐसे हटाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 22, 2017 10:03 AM IST

अच्छी नींद से आप रिफ्रेश जरूर हो जाते हैं लेकिन गहरी नींद में तकिये पर चेहरा रखकर सोने से चेहरे पर कुछ लाइन्स बन जाती हैं, जो सुबह नजर आती हैं। जाहिर है चेहरे पर यह झुर्रियां खराब लगती हैं और आपकी सुंदरता को कम कर सकती हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि अगर तत्काल कोई उपाय ना किया जाए, तो यह झुर्रियां पूरे-पूरे दिन आपके चेहरे पर रह सकती हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो इस मामले में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप इन लाइन्स को हटा सकते हैं और अपने खूबसूरत चेहरे को खराब होने से बचा सकते हैं।

झुर्रियों से बचने के लिए पीठ के बल सोएं

आपको अपने पेट के बल या एक साइड में सोने की बजाय पीठ के बल सोना चाहिए। पीठ के बल सोना सही तरीका है और इससे आपके चेहरे पर लाइन्स नहीं बनती हैं।

1) मसाज करें

स्लीप लाइन्स से राहत पाने के लिए आपको चेहरे की मसाज करनी चाहिए और झुर्रियों वाली स्किन पर तब तक टैप करें, जब तक वो कम ना हो जाएं। ऐसे करने से स्किन में सर्कुलेशन बढ़ता है और ब्लड स्किन में जल्दी से जाता है।

2) कार्डियो करें

चेहरे के आसपास ब्लड रेट बढ़ाने के लिए आपको मॉर्निंग जॉगिंग पर जाना चाहिए और जम्पिंग जैक्स करनी चाहिए। कार्डियो से सभी स्किन सेल्स के लिए ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

3) चेहरे पर कोल्ड टी बैग लगाएं

स्लीप लाइन्स से राहत पाने के लिए आपको आंखों के नीचे स्लीप रिंकल्स पर कोल्ड क्रीम या वाइट टी बैग लगाना चाहिए। चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण झुर्रियों को कम करते हैं। चाय में कैफीन होता है जो रिंकल्स को कम करता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source