... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2020 6:46 PM IST
Nails Beauty Tips: नाखून सुंदर बनाने के घरेलू उपाय | TheHealthSite Hindi
Nails Beauty Tips: महिलाओं के लिए नाखून बढ़ाने का तरीका सबसे प्रमुख होता है. नाखून सुंदर बनाने के लिए नाखून के पास की डार्क स्किन पर भी ध्यान देना जरूरी होता है. नाखून सुंदर बनाने के लिए नाखून के आस-पास की स्किन की भी देखभाल जरूरी होती है. अंगुलियों में नाखून के पास की स्किन कुछ लोगों की डार्क होती है. इसे नेल डार्क सर्कल के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपके नाखून के पास की त्वचा में कालापन है तो इन घरेलू उपायों से नाखून सुंदर बना सकती हैं. 5 घरेलु उपचार के द्वारा टूटते हुए नाखून के समस्या से राहत पाएं.
टमाटर में विटामिन सी और ई पाया जाता है जो त्वचा में निखार ले आता है. स्किन फिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. सिर्फ टमाटर को दो टुकड़ों में काटना है उसे नाखूनों के आस-पास की त्वचा पर रगड़ना है. ऐसा करने के बाद आप इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए रात के समय में लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें. नाखूनों की देखभाल करने के लिए ये हैं आसान से उपाय.
नाखूनों के पास अगर डार्क सर्कल ज्यादा हैं तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए. त्वचा को पोषण देने वाला गुण एलोवेरा में पाया जाता है. जैसे आप चेहरे पर एलोवेरा जेल को रब करती हैं वैसे ही नाखून के आस-पास की त्वचा पर भी करना है. Nail Care Tips : नाखूनों को हेल्दी और चमकदार बनाने के उपाय.
ग्लोइंग स्किन के लिए हल्दी पाउडर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. नाखून सुंदर बनाने के लिए हल्दी पाउडर को पानी और नींबू के रस के साथ पेस्ट बना लें और नाखून के आस-पास लगा लें. यह त्वचा में चमक के साथ नाखूनों को भी सुंदर बनाता है. सुंदर और स्ट्रांग नाखूनों के लिए ट्राई करें ऑलिव ऑयल.
स्किन को पोषण देने के साथ रंगत में सुधार लाने के लिए आप दही का प्रयोग भी कर सकती हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर स्किन का ग्लो बढ़ाता है.