
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 13, 2026 6:35 PM IST
Dandruff Kaise Khatam Kare: महिलाएं हों या पुरुष, सर्दियों में हर कोई डैंड्रफ से परेशान रहता है। यह न सिर्फ स्कैल्प को खराब करता है, बल्कि हमारे हमारी स्टाइलिंग को भी बदल देता है। यानी कि अक्सर ब्लैक या डार्क कलर के कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जिस तरह हद से ज्यादा डैंड्रफ हो रहा है डार्क कपड़े पहनो तो वह रूसी से सफेद हो जाते हैं। ऐसे में हम चाहे कितने ही एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर लें, डैंड्रफ का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में बालों से रूसी को जड़ से खत्म करने का तरीका सबसे बेस्ट तरीका आयुर्वेदिक उपाय है। आज हम आपको इस लेख में सन्यासी आयुर्वेदा द्वारा बताया एक ऐसा असरदार नुस्खा बताने वाले हैं, जो स्कैलप से सारे डैंड्रफ को जड़ से खत्म कर देता और आपके बालों में एक नई जान डाल देगा। आइए आपको हम बिना देर किए इस एंटी डैंड्रफ रेमेडी के बारे में बताते हैं।
सन्यासी आयुर्वेदा ने अपने इंस्टागाम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए रूसी को खत्म करने का तरीका बताया है। इसे बनाने के लिए आपको 3 चम्मच दही और 2 चम्मच एलोवेरा की जरूरत है। एक ओर जहां आपकी स्कैलप को क्लीन करने, ठंडक देने और स्कैल्प पर होने वाले फोड़ों को ठीक करने का काम करता है। वहीं एलोवेरा जेल हमारी स्कैल्प को नरिश करने और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में असरदार होता है।
View this post on Instagram
सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें दही और एलोवेरा जेल को बताई गई मात्रा अनुसार डाल दें। इन्हें अच्छे से मिक्स करें और फिर अपनी स्कैल्प, बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक बालों पर सूखने के लिए छोड़ दें और फिर समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें। इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और फिर देखें कैसे आपकी रूसी खत्म हो जाती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।