Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, 2-3 दिनों में दिखेगा असर

How to get rid of cracked heels : ठंड के मौसम में फटी एड़ियों की समस्या आम है। इससे राहत पाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, 2-3 दिनों में दिखेगा असर
Crack Heels

Written by Kishori Mishra |Published : December 20, 2025 1:18 PM IST

How to prevent heels from cracking : सर्दियों में एड़ियों का फटना बहुत आम है। दरअसल, इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक मुख्य कारण है कि ठंड के मौसम में पानी कम पिया जाता है, जिसकी वजह से बॉडी हाइड्रेटेड नहीं रहती है। इसके अलावा, सर्द हवाएं स्किन को रफ बना देती हैं और स्किन पर एक हल्की सी पपड़ी जम जाती है, जो त्वचा को खुरदुरा और ड्राई बना देती है। ऐसे में त्वचा या एड़ियों का फटना वैसे तो आम होता है, लेकिन दूसरों के सामने यह थोड़ा शर्मनाक लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से राहत पा सकते हैं।

फटी एड़ियों को ठीक करने के उपाय

पैरों को स्क्रब करें

फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पैरों की डेड स्किन को साफ करना होगा। डेड स्किन को निकालने के लिए सबसे पहले पैरों को करीब 15 मिनट तक गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। जब स्किन थोड़ी सॉफ्ट हो जाए, तो इसे अच्छे से स्क्रब कर लें। दरअसल, सॉफ्ट स्किन को स्क्रब करके निकालना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप फुट स्क्रबर का इस्तेमाल करें। इससे न केवल फटी त्वचा साफ होती है, बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आप हफ्ते में 3-4 बाद इस तरह से एड़ी साफ कर सकते हैं।

रात में एड़ियों पर लगाएं ग्लिसरीन और गुलाब जल

एड़ी की डेड स्किन सेल्स निकालने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है, ताकि स्किन रूखी न हो जाए। दरअसल, स्किन के रूखी होने पर पपड़ीफिर से जम सकती है। ऐसे में त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए एड़ियों पर गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को अच्छे से मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और एड़ी फटने से बची रहेगी। रोज रात को सोते समय एड़ियों पर गुलाब जल और ग्लिसरीन लगाने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

Also Read

More News

नारियल तेल का इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में अगर आप स्किन को फटने से बचाना चाहते हैं, तो नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, साथ ही यह हीलिंक प्रॉपर्टीज़ से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आपकी एड़ी फट रही है, तो रोज अपनी एड़ियों पर नारियल के तेल से मसाज करें। ऐसा करने से न सिर्फ फटी एड़ियों की समस्या दूर होती है, बल्कि त्वचा मुलायम भी बनी रहती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में एड़ियां न फटें, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स

  • सर्दी हो या गर्मी, यदि पैरों को फटने से बचाना चाहते हैं तो बिना स्लीपर्स के फर्श पर न चलें
  • हर मौसम में बॉडी को हाईड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है
  • पैरों को फटने से बचाने व सॉफ्ट एंड सुंदर बनाने के लिए रोज रात को फुट क्रीम लगाएं
  • अपनी डाइट में नट्स एंड सीड्स को शामिल करें, इससे स्किन व बाल भी हेल्दी होंगे
  • फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए एड़ियों पर फुट जैली लगाकर मौजे पहनें।