बगल से आती बदबू और मुंह की बास को दूर करेगी मात्र 10 रुपये की ये 1 चीज, बस जान लें यूज करने का सही तरीका

How To Get Rid Of Body Odour: गर्मियों में अक्सर हमारे बगल से पसीना आता है, जिसके कारण शरीर से बदबू आ जाती है लेकिन ये तरीका आपको उस दुर्गेंध से छुटकारा दिलाएगा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 8, 2021 4:53 PM IST

How To Get Rid Of Body Odour : गर्मियां आते ही एक चीज जो हर एक महिला,पुरुष और युवाओं को परेशान करती है वो है उसके बगल से आती बदबू (Body Odour)। मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए महंगे-महंगे बॉडी डियोड्रेंट यूज करते हैं लेकिन ज्यादा देर तक बाहर रहने से इनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है। हालांकि ऐसे कई तरीके हैं, जो आपको पसीने की दुर्गंध को मिनटों में बहुत देर तक दूर रख सकते (How To Get Rid Of Body Odour)हैं। इन्हीं में से एक सबसे सस्ता तरीका है फिटकरी। जी हां, फिटकरी ने सिर्फ आपके बालों से डैंड्रफ को दूर करने में मदद करती है बल्कि आपके शरीर से आती दुर्गंध को भी दूर भगाती है। फिटकरी गर्मी के मौसम का एक ऐसा सबसे सस्ता सौदा है , जो आपकी स्किन से लेकर बालों के लिए कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं कैसे आप फिटकरी का इस्तेमाल कर शरीर की दुर्गंध दूर कर सकते हैं।

फिटकरी से दूर करें शरीर से आती पसीने की बदबू

गर्मी के दिनों में पसीना आना आम बात है लेकिन आपको दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा पसीना आता है तो आप फिटकरी के पानी से नहाकर शरीर की बदबू दूर कर सकते हैं। कुछ दिन नियमित रूप से फिटकरी वाले पानी से नहाने पर आपको ये महसूस होगा कि आपको अब कम पसीना आने लगा है। इतना ही नहीं फिटकरी के पानी से नहाने पर शरीर से आती बदबू भी कम हो जाती है।

ये रहा फिटकरी के पानी से नहाने की बिल्कुल सही तरीका

फिटकरी के पानी से नहाने का सही तरीका आप नहीं जानते होंगे, आइए हम आपको बताते हैं क्या है सही तरीका। फिटकरी के पानी से नहाने के लिए कम से कम 2 घंटे पहले एक बल्टी में पानी भरकर रख लें और उसमें फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा डाल लें। फिटकरी के पानी से नहाएं और टॉवल से अच्छी तरह से पोंछ लें। उसके बाद पूरे शरीर पर ऐलोवेरा जेल लगा लें।

रात को ही करना ही ये नुस्खा

शरीर से आती दुर्गंध को जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं तो एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें फिटकरी डाल लें और पूरी रात रखा छोड़ दें। सुबह उठकर उस पानी से नहा लें और ये नुस्खा आपको जल्दी ही आपका मनचाहा परिणाम देगा।

शरीर के साथ-साथ मुंह की दुर्गंध दूर करती है फिटकरी

अगर आप शरीर के साथ मुंह की बास से भी परेशान हैं तो फिटकरी इसमें भी आपकी मदद कर सकती है। इस नुस्खे को करने के लिए आपको सिर्फ फिटकरी के पानी की जरूरत है। मुंह से आती बास के पीछे के मुख्य कारण है मुंह की ठीक तरीके से सफाई ना हो पाना। अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं तो फिटकरी को सबसे पहले गर्म पानी में डालकर 5 से 7 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। जब फिटकरी घुल जाए तो गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का-सा गुनगुना रह जाए तो उस पानी से कुल्ला कर लें।

कैसे करना है फिटकरी के पानी से कुल्ला

फिटकरी के पानी से कुल्ला करने का सही तरीका है सबसे पहले अपने मुंह में पानी भरें और उसे अच्छी तरह मुंह के अंदर चारों ओर घुमाएं। मुंह में पानी भरने के साथ-साथ गरारे भी करें। ऐसा करने से आपके मुंह की अच्छी तरह से सफाई भी होगी और साथ ही आपके दांतों का पीलापन भी दूर होगा। इसके अलावा मसूड़ों और दांत के दर्द जैसी शिकायत भी नहीं रहेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source