
Also Read
ChatGPT Hair Fall Tips in Hindi: "मेरे बाल झड़ना आखिर कब बंद होंगे, तंग आ गई हूं मैं इनसे" और जब कोई पूछता "तुम इसके लिए क्या कर रही हो?" तो संगीता (बदला हुआ नाम) का जबाब हर बार एक ही होता "हर चीज ट्राई कर ली है यार, एक्सपर्ट को भी दिखा लिया है, हर तरह का शैम्पू, ऑयल लगा लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।" दरअसल, संगीता (मेरी दीदी) पिछले 4 वर्षों से झड़ते बालों से परेशान थीं। जब भी वह बालों को सुलझाती थीं, कंघी पर बालों का गुच्छा निकल आता था। इतना ही नहीं, उनके बाल इस तरह झड़ रहे थे कि तकिए और कपड़ों पर भी लगे हुए दिख जाते थे। वह किसी भी तरह से बालों का झड़ना रोकना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कई अलग-अलग तरह के उपाय आजमाए। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया। कई आयुर्वेदिक तेल और जड़ी-बूटियों से भी हेयर फॉल को रोकना चाहा। लेकिन, उनके बालों का झड़ना बिल्कुल नहीं रुका।
ऐसे में जब वह सभी उपायों और महंगे प्रोडक्ट्स को आजमाकर हार मान गई, तो उन्होंने ChatGPT की मदद ली। संगीता ने AI को कमांड देकर, बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू उपाय पूछा, तो ChatGPT ने पूरी एक लिस्ट थमा दी। एआई ने बालों पर क्या लगाना चाहिए?, बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए? बालों पर कौन से तेल से मालिश करनी चाहिए? इन सभी के बारे में मेरी दीदी को बताया, तो उन्होंने इसे अच्छी तरह से फॉलो किया। फिर क्या, कुछ ही महीनों में उनके बाल झड़ने बंद हो गए और नए बालों का उगना भी शुरू हो गया। अब संगीता के बाल काफी लंबे, घने और चमकदार हो गए है। आइए, आपको भी बताते हैं कि AI ने संगीता को हेयर फॉल रोकने के लिए कौन-कौन से उपाय बताए-
संगीता ने ChatGPT को अपने हेयर फॉल से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने ChatGPT को कमांड देते हुए लिखा, ‘मैं 35 साल की हूं और पिछले 4 सालों से हेयर फॉल से परेशान हूं। मेरे रोजाना गुच्छे बाल निकल जाते हैं। मेरे बाल काफी कमजोर और पतले हो गए हैं। मैंने कई तरह के शैंपू और हेयर मास्क का यूज भी किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब मैं घर पर मौजूद कुछ चीजों को आजमाकर बालों का झड़ना रोकना चाहती हूं। तो आप मुझे कुछ ऐसे घरेलू उपाय और टिप्स बताए, जिनकी मदद से मेरा हेयर फॉल पूरी तरह से बंद हो जाए और मुझे खूबसूरत बाल मिले।’
इस कमांड को देते ही, ChatGPT ने संगीता को प्रॉपर हेयर केयर रूटीन और घरेलू उपायों की लिस्ट बता दी। इस रूटीन को फॉलो करने से संगीता का हेयर फॉल रुका और उन्हें लंबे और मजबूत बाल मिले। AI द्वारा बताए गए उपायों की मदद से संगीता को 3-4 महीने में ही काफी फर्क देखने को मिला। इसलिए अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं, तो इन उपायों को फॉलो कर सकते हैं।
जब संगीता ने कमांड दी, तो ChatGPT ने सबसे पहले उन्हें बालों की सही देखभाल करने की सलाह दी। जानें, AI ने संगीता को क्या-क्या करने को कहा…
Highlights
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।