बोल्ड और पफी लिप्स के लिए अपनाएं ये आसान से उपाय, सर्जरी या मेकअप की नहीं पड़ेगी जरूरत

Bold Lips :  लिप्स को मोटा और प्लंपी दिखाने के लिए आपको किसी सर्जरी और मेकअप की जरूरत नही है। आप घर की चीजों से अपने लिप्स को आकर्षक बना सकते हैं। आइए जानते हैं  लिप्स को मोटा और बोल्ड बनाने का आसान सा तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 20, 2023 11:39 AM IST

Bold Lips : आजकल मोटे और उभरे हुए होंठों का चलन काफी ज्यादा है। कई लोगों के होंठ नैचुरली मोटे होते हैं। वहीं, कई लोग अपने होठों को क्लासी और पफी बनाने के लिए सर्जरी और मेकअप का सहारा लेते हैं। अगर आप जानते हैं कि आपके होंठ बिना सर्जरी और मेकअप के मोटे हों, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, घरेलू उपायों की मदद से होंठों को मोटा और पफी बना सकते हैं। इससे आपका लुक काफी ज्यादा आकर्षक नजर आएगा। आइए जानते हैं होठों को बिना सर्जरी मोटा ( Plump lips at Home) करने के उपाय क्या हैं?

लिप्स को मोटा और प्लंपी करने के उपाय

लिप्स को मोटा और प्लंपी बनाने के लिए आप कई तरह के नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से नुस्खों के बारे में- 

लिप्स को हाइड्रेट रखें

अगर आप अपने लिप्स को आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लिप्स को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आपको अपने बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाने की जरूरत होती है। दरअसल, जब आपकी बॉडी डिहाइट्रेड हो जाती है, तो आपके लिप्स भी सूखने लगते हैं। इससे लिप्स खराब हो सकता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप अधिक से अधिक पानी पिएं। इसके अलावा आप नारियल पानी, संतरा जूस, मौसमी जूस इत्यादि का सेवन करें। इससे आपके लिप्स काफी ग्लॉसी और मोटे (Lips ko Mota Kaise Karein) नजर आएंगे। 

लिप्स को करें एक्सफोलिएट

लिप्स को मोटा करने के लिए आपको अपने होठों को एक्सफोलिएट करने की जरूरत है। दरअसल, लिप्स पर डेड सेल्स होने की वजह से आपके होठों की परत फटे-फटे से नजर आते हैं, ऐसे में लिप्स बेजान होने लग सकते हैं। इस स्थिति में आपको अपने लिप्स को गहराई से साफ करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले अपने लिप्स को स्क्रब करें। इससे आपके लिप्स पर उभार आएगा। साथ ही आपका लिप्स काफी ग्लॉसी नजर आएगा। 

लिप प्लंपर का करें प्रयोग

लिप्स को मोटा करने के लिए आप लिप प्लंपर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके लिप्स काफी ज्यादा सॉफ्ट और प्लम्प नजर आते हैं। इन तरह के प्रोडक्ट्स आपके लिप्स को बिना सर्जरी और मेकअप के मोटे कर सकते हैं। मार्केट या फिर ऑनलाइन आपको लिप प्लंपर काफी आसानी से मिल सकता है। हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह की परेशानी हो, तो इसका प्रयोग न करें। 

दालचीनी का करें इस्तेमाल

लिप्स को प्लफी करने के लिए आप दालचीना का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको दालचीनी पाउडर और पेट्रोलियम जेली की जरूरत होती है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच दालचीनी पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगा लें। अब इसे करीब 2 से 3 मिनट तक छोड़ दें। बाद में कपड़े की मदद से इसे पोंछ लें। इससे आपके लिप्स प्लंपी नजर आएंगे। 

लिप्स को प्राकृतिक रूप से मोटा दिखाने के लिए आप इन उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बिना सर्जरी और मेकअप के आपके लिप्स खूबसूरत नजर आ सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर इन उपायों से लिप्स (Lips ko Mota Karne Ke Upay) में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इसका प्रयोग न करें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source