Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा निखार, ये 3 स्टेप देंगे ऐसा ग्लो कि हर बोलेगा 'बड़ी चमक रही हो'

Chehre Par Nikhar Lane Ka Natural Tarika: क्या आपका चेहरा भी मेकअप लगा लगाकर काला दिखने लगा है? अगर हां तो आज ही हमारे बताए नुस्खे को आजमाएं। ये आपको पार्लर जैसा फेशियल ग्लो देगा।

मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा निखार, ये 3 स्टेप देंगे ऐसा ग्लो कि हर बोलेगा 'बड़ी चमक रही हो'

Written by Vidya Sharma |Published : July 9, 2025 5:37 PM IST

Bina Makeup Ke Parlour Jaisa Glow Kaise Laye: हम अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए न जाने कितने ट्रीटमेंट और मेकअप का सहारा लेती हैं, लेकिन ये सिर्फ हमारे चेहरे की ऊपरी त्वचा पर एक लेयर की तरह चिपक जाते हैं। जबकि अगर फेस पर नेचुरल ग्लो लाना है तो उसके लिए नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

इसलिए आज हम आपको चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो लाने के 3 असरदार स्टेप्स बताने वाले हैं। ये नुस्खा आपके फेस पर ऐसा चमकदार निखार लाएगा कि हर कोई देखते ही पूछेगा कि 'क्या बात है, आजकल बड़ा चमक रही है, पार्लर से आ रही हो क्या?' अगर आप भी ऐसे ही कमेंट सुनना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कौन से 3 स्टेप आपके फेस को ग्लोइगं बना देंगे।

पहले स्टेप में क्लीन करें अपना फेस (Face Cleansing)

चेहरे की सफाई करने के लिए आप पहला स्टेप फॉलो करें। इसे करने के लिए आप 4 चम्मच कच्चा दूध में 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब कॉटन पैड या फिर रुई को इस मिश्रण में डुबोकर अपने चेहरे पर लगाकर स्किन को साफ कर लें। ऐसा 3 बार करें ताकि थोड़ी-थोड़ी करके सारी गंदगी साफ हो जाए। देखें चेहरे पर दूध का इस्तेमालकरने से कौन सा ग्लो आया है।

Also Read

More News

दूसरे स्टेप में करें नेचुरल स्क्रब (Homemade Scrub)

स्क्रब हमारे चेहरे से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और पोर्स की गंदगी को साफ करने का काम करता है। क्लींजिंग के बाद आप एक चम्मच चीनी का बुरादा और शहद को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्क्रब करें और फिर फेस वॉश कर लें। देखें कैसे मुंह धोते ही आपके चेहरा साफ और सॉफ्ट हो गया है।

आखिरी स्टेप में लगाएं फेस मास्क (Natural Face Mask)

पार्लर जैसा निखार पाने का तीसरा स्टेप है फेस मास्क। इस नेचुरल फेस मास्कको बनाने के लिए आपको 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच एलोवेरा को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाना है। 10-15 मिनट तक रखने के बाद आप फेस वॉश कर लें। फिर आखिर में एक बार अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर लें। 

देखें कैसे घर पर ही सिर्फ 3 स्टेप्स से आपके चेहरे पर कमाल का निखार आ गया है। ऐसा ग्लो लेकर अगर आप घर से बाहर निकल गईं तो हर कोई बस यही पूछेगा कि 'क्या बात है आजकल बड़ा चमक रही हो।'

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या पीने से चेहरे पर ग्लो आता है?

अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर की गर्मी को कम करता है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकने के साथ नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है।

2 दिन में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?

आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

सबसे अच्छा होममेड फेशियल कौन सा है?

आप शहद और ओट्स दोनों ही चीजों को एक छोटी 1:2 मात्रा में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं।

सुबह उठते ही face पर क्या करना चाहिए?

सुबह उठने के बाद सबसे फेस वॉश करें और अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।